वैश्विक

कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाले 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दें कि पार्टी में शामिल हुए 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इनमें यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा 17 अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। 

Image Result For Kanika Kapoor Hotवहीं, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के पूरे परिवार के शनिवार को सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल उन्होंने अपने आप को घर में एकांतवास में रखा हुआ है।  वह सरकार के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पूरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण के लिए जारी प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया जा रहा था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लगातार भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दे रहे थे।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह 14 मार्च को परिवार सहित डालीबाग कॉलोनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस पार्टी में कई वीवीआईपी भी शामिल थे। उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं इसे स्वीकार किया है और पूरे परिवार को घर पर ही एकांतवास में रखा है।

कनिका की मौजूदगी वाले समारोह से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर रविवार (15 मार्च) को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए थे। इसमें एसजीपीजीआई, केजीएमयू, बीएचयू के अधिकारियों, चिकित्सकों, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, निदेशक सूचना शिशिर भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने 16 मार्च को स्वास्थ्य भवन में संक्रामक रोग निदेशालय के कंट्रोल रूम का मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण भी किया था। वह इस दौरान अधिकारियों और मीडियाकर्मियों से घिरे रहे। इसके बाद वह 17 मार्च को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इसी दिन राजकीय नर्सेस संघ के एक पदाधिकारी ने भी उनसे शाम को मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण इमरजेंसी के बावजूद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मौजूदगी वाली पार्टी में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 16 =