Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड के दौरान बाइक सहित किया गिरफ्तार
खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० गजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा बाल्मिकी शमशान घाट कस्वा खतौली से अभियुक्त शातिर चोर रिजवान पुत्र जुल्फुक्कार नि० ग्राम बडकली थाना दौराला जनपद मेरठ को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया
जिसके एक मोटरसाईकिल चोरी की व अवैध असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, का० मोहित सिरोही, का० कृष्ण कुमार, का० पवन कुमार शामिल रहे।
इसके अलावा उ०नि० गजेन्द्र सिंह अभियुक्त अभियुक्त यासीन पुत्र मुस्लिम नि० ग्राम करहेडा थाना भोपा मु०नगर को पिकेट स्कूल ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे स चाकू नाजायज बरामद किया गया।
वहीं उ०नि० गजेन्द्र सिंह अभियुक्त आबिद उर्फ गुल्लू पुत्र आरिफ नि० चूना भट्टी भूड थाना खतौली मु०नगर को मढकरीमपुर मोड खतौली से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से १ चाकू नाजायज बरामद किया गया।
तमंचे सहित वांछित को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर पुलिस ने शातिर वांछित को तमंचे सहित गिरफ्तार किया। एसएसपी के आदेश पर बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। शाहपुर थाना प्रभारी राधे श्याम यादव का अपराधियों पर शिकंजा जारी है ३०७ में वांछित शातिर अपराधी को मच तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वांछित मुस्तफा पुत्र नवाब तावली को निरमानी रजवाहे पुल से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
चाकू के साथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर कोतवाली पुलिस की अपराधियों पर कार्यवाही जारी। रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने नौशाद नाम के व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल। वहलना चौकी प्रभारी संजय आर्य ने सुजात नाम के व्यक्ति को धारा ०३ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत भेजा जेल।।

