Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वंदना वर्मा की जीत से भाजपाईयों में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। वंदना वर्मा राजनीति के क्षेत्र में पिछले काफी समय से भाग्य आजमा रही थी। तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन रह चुकी है।

वंदना वर्मा मीरांपुर विधानसभा से टिकट की दावेदार थी लेकिन राजनीति की जोडतोड के चलते प्रशांत गुर्जर ने चुनाव लडा था। जोकि चंदन चौहान से चुनाव हार गये थे। इससे पूर्व भी वंदना वर्मा विधानसभा चुनाव के लिए कई बार प्रयासरत रही। उनके पति मुदित वर्मा सहकारिता क्षेत्र की राजनीति के जाने माने चेहरा है।

वे प्रदेश व देश की अनेक सहकारी संस्थाओं में पदाधिकारी रह चुके है। अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर कई सहकारी संस्थाओं में पदाधिकारी है। मुदित वर्मा ने वंदना वर्मा को एमएलसी का टिकट दिलाकर नई शुरूआत की है। नामांकन के समय विपक्ष दावा कर रहा था कि इस सीट पर उनके प्रत्याशी की विजय होगी लेकिन चुनाव धीरे धीरे आगे बढ़ता गया और भाजपा ने ऐसी व्यूह रचना की कि विपक्ष उनके सामने कहीं ठहर नहीं पाया और वंदना वर्मा 3001 वोट से चुनाव जीत गयी।

जबकि हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में सहारनपुर मंडल की सौलह विधानसभा सीटों में से नौ विधानसभा पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी और कई प्रत्याशी बहुत ही कम मतों के अंतर से चुनाव हारे थे। ऐसे में शुरूआती दौर में लग रहा था कि गठबंधन और भाजपा के बीच कडा मुकाबला होगा लेकिन चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचने से पूर्व ही विपक्ष ताश के पत्तो ंकी तरह से बिखर गया।

भाजपा के रणनीतिकारों ने मुस्लिम वोटरों को भी साधने में कोई कसर नहीं छोडी जिससे जीत का अंतर तीन हजार तक जा पहुंचा।
वंदना वर्मा को ३८४३ मत मिले।

सपा प्रत्याशी आरिफ को ८४२, निर्दलीय सुशील शर्मा को ११, प्रमोद आर्य को १८ और जाहिद को ६ वोट मिले हैं। २१२ मत निरस्त हुए हैं। तीनों जनपद में हुए चुनाव में कुल ४९३२ मत पड़े थे जिनमें से ४७२० मत वैध पाए गए। चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने सपा प्रत्याशी आरिफ को ३००१ वोट से पराजित किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =