News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भाजपाईयों ने किया रक्तदान

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी एवं एच डी एफ सी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा किया गया। कैंप के अंतर्गत अनेकों रक्त दाताओं द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल, रेनू गर्ग, अखिलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, तरूण पाल जिला पंचायत सदस्य, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवींन शर्मा, वैभव त्यागी, विजय सैनी, डा. पुरूषोत्तम गौतम, वैभव त्यागी, बिजेंद्र पाल सभासद, शैलेंद्र गौतम, राकेश त्यागी, भाजपा जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, तरुण मित्तल, प्रवीण वर्मा, अजय पाल, एच डी एफ सी बैंक के मैनेजर शशांक जैन, धर्मेश शर्मा, अरुण शर्मा, नकुल गौतम का भरपूर सहयोग रहा।

 

पुलिसकर्मियों के लिए योग कक्षा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस कर्मियों को तनाव से दूर रखने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने गुरुवार को शाहपुर थाने में समस्त स्टाफ के साथ एक योग कार्यक्रम का आयोजन कराया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह और डॉक्टर जीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को योग कराया और सभी को योग से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी। योग के बाद सभी पुलिसकर्मी और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त नजर आए। शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल रखना चाहिए, अगर निरोग रहना है तो सुबह सवेरे एक घंटा योग अवश्य करें।।

 

हादसे में बाइक में लगी आग, दो की मौतMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित फलौदा कट पर सड़क किनारे खड़े आर्मी आयल टैंकर से टकराकर घायल हुए २ बाईक सवारों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों बाइक सवार दिल्ली से रुड़की की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद बाईक ने आग पकड़ ली और धू-धूकर जल उठी।
जिसके चलते दोनों सवार भी घायल होने के साथ झुलस भी गए थे। दोनों बाइक सवारों को रुड़की स्थित आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान हादसे के कुछ देर बाद ही दोनों ने दम तोड़ दिया था।
थाना पुरकाजी के एसएसआइ रघुराज सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह पल्सर बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति दिल्ली से रुड़की की ओर जा रहे थे। सुबह करीब ५ बजे जैसे ही बाइक पुरकाजी थाना क्षेत्र के फलौदा कट के समीप पहुंची तो वहां बाई साइड पर एक और खड़े आर्मी के टैंकर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत ही बाइक ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। टक्कर से घायल दोनों बाईक सवार झुलस भी गए। आर्मी जवान दोनों घायलों को तुरंत ही रुड़की स्थित मिल्ट्री सैन्य अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार शुरू कराया। लेकिन उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों बाईक सवारों की मौत हो गई। एसएसआइ रघुराज सिंह का कहना है कि पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में दिल्ली निवासी सोनू पुत्र श्रवण कुमार तथा अमित पुत्र अज्ञात शामिल हैं।

 

सपाईयों ने डा. अम्बेडकर जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर(Muzaffarnagar News) महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने की और संचालन बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष सावन एडवोकेट ने किया।
प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा बाबा साहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। शलभ गुप्ता एडवोकेट महानगर महामंत्री और राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र तेजियान जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हासन, जनार्दन विश्वकर्मा, डॉक्टर नूर हासन आदि द्वारा भी संबोधन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय जनिया, शिवम् त्रिपाठी, सागर कश्यप, अनिल जैन, हरकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर किये श्रद्धासुमन अर्पितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फायर स्टेशन झांसी की रानी जनपद मुख्यालय मुजफ्फरनगर, फायर स्टेशन बुढाना तहसील बुढ़ाना मुजफ्फरनगर एवं फायर स्टेशन जानसठ तहसील जानसठ में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन मुजफ्फरनगर पर सी एफ ओ के नेतृत्व एवं फायर स्टेशन बुढाना पर क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में एवं फायर स्टेशन जानसठ में प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सोनू के नेतृत्व में शहीद अग्निशमन कर्मियों को रीत चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सलामी दी गई सीएफओ द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को पिन फ्लैग लगाया गया। अन्य फायर स्टेशन पर प्रभारियों द्वारा अधिकारियों को पिन फ्लैग लगाया गया साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जनपद मुजफ्फरनगर, तहसील जानसठ, तहसील बुढाना क्षेत्रों में मोटर फायर इंजन व अन्य वाहनों द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाश्ांकर तिवारी,प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जानसठ सोनू,प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ,बुढाना अन्तराम, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सहित समस्त अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

131वीं जयंती पर किया नमनMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी खतौली के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नदीम कुरैशी के कैंप कार्यालय नई आबादी पर संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जिसमे कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया देशभर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की १३१वीं जयंती मनाई जा रही है. डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म के उपलक्ष्य में राष्ट्र १४ अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाता है. बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे. उनका जन्म १४ अप्रैल, १८९१ को हुआ था डॉ अंबेडकर भारतीय जाति व्यवस्था के कट्टर आलोचक माने जाते थे और उन्हें हाशिए के समुदायों को ऊपर उठाने के लिए कई सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है. उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर जोर दिया. बाबा साहेब ने कानून, अर्थशास्त्र के साथ-साथ राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर मंसूर उल हक, काजी नईम एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, पूर्व नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी, सुधीर वाल्मिकी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, नईम मलिक, आरिफ सभासद, नदीम फारूखी, शमीम अब्बासी, अमीर आजम, जैद सैफी, आकाश पंजाबी, अर्पित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण है
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री बालाजी धाम मंदिर में श्री बालाजी जन्मोत्सव सप्ताह में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री अरविंद द्रष्टा जी महाराज ने भागवत के परम रहस्य के बारे में बताया। व्यास जी ने भागवत का अर्थ समझाते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत भगवान भगवान कृष्ण है, जिसके श्रवण से अपने जीवन का कल्याण हो जाता है। पितरों की मुक्ति हो जाती है व भागवत कल्याणकारी है। आज की कथा में कलयुग का आगमन की कथा व समुद्र मंथन तथा ऋषभ देव की त्याग की दिव्य कथा के द्वारा भक्ति गंगा बहा दी। परीक्षित को श्राप की कथा और शुकदेव का आगमन सुनाकर श्रद्धा विश्वास से कथा सुनने के महत्त्व बताया। श्रीमद् भागवत कथा में श्री चंद किरण गुरुजी एवं श्री सुरेश चंद बंसल गुरु जी, हरिशंकर तायल, जितेंद्र लूथरा, सचिन सिंघल, समाजसेवी भीमसेन कंसल, सुनील तायल, विजय बंसल, अधिवक्ता अशोक शर्मा, नितिन गोयल, श्याम गोयल, लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, नवीन जिंदल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग आदि का सहयोग रहा।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर बहादुर सिंह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जन्मोत्सव मनाया, किया भंडाराMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री महावीर भगवान के २६२१वे जन्म कल्याणक पर जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन द्वारा प्रातः ०५ः०० बजे जैन मिलन विहार में महावीर भगवान का सन्देश जिया और जिन दो का नारा व विश्व शांति हेतु प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रातः महावीर चौक पर विशाल स्तर पर भोजन वितरण किया गया, जिसमें नरेन्द्र जैन संजय जैन पारस टी०एम०टी० व मनमोहन जैन, मोनिका प्लास्टिक द्वारा फीता काटा गया व मनोज जैन एल०जी० द्वारा दीप प्रज्जवलित कर भोजन वितरण शुरू किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर भारतीय जन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री वीर मनोज कुमार जैन जय चन्द जैन व बाई०के० जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे संयोजक वीर राकेश जैन, शाखा अध्यक्ष दिनेश जैन, शाखा मंत्री पंकज जैन द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीर हर्ष जैन, अजय जैन, नरेन्द्र जैन, संजीव जैन, सचिन जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, प्रवीण जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
शाम ०७ः०० बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। जिसमें महावीर भगवान के जन्मोत्सव कल्याणक को बहुत सुन्दर प्रस्तुति की गयी व हिमांशु जैन द्वारा जैन भजन की प्रस्तुति की गयी। मैना सुन्दरी नाटिका की प्रस्तुति की गयी व जन्म कल्याणक पर महावीर
भगवान का पालना झुलाने का कार्यक्रम किया गया। सभी कार्यक्रम जैन मिलन विहार की महिलाओं व बच्चों द्वारा किया गया। कार्यक्रम जैन मिलन बिहार प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जैन, दिव्या जैन (गर्ग डुप्लैक्स) चित्र अनावरण राजीव जैन, सोनिया जैन (पारस टी०एम०टी०) दीप प्रज्जवलन संजय जैन, अजय जैन (पारस एन्क्लेव), मंच उदघाटन शरद जैन द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत योगेन्द्र जैन एडवोकेट द्वारा किया गया। भारी संख्या में जैन समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल कराने में अंजलि जैन, दिव्या जैन, पूनम जैन, नीलम जैन, अर्चना, रूपाली, रिकी रेखा, शीला जैन, मनोरमा जैन, शशि जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

फल वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाबा साहेब भीम राव अम्बेडर जी की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में गोष्ठी व फल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। सीएमएस डॉ राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मरीजो व तीमारदारो को किया फलों का वितरण। डॉ वाई के त्रिखा, डॉ बी के त्यागी, सीनियर फार्मेसिस्ट अनिल कुमार, ह््रदय रोग विशेषज्ञ डॉ बी.के.जैन सहित समस्त चिकित्सको व अन्य स्टाफ ने किया फलो का वितरण। सभी को दी बाबा साहेब की जयंती पर शुभकामनाएं, बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

 

युवक को तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सरेआम हाथों में देशी तमंचा लहराने वाले युवक को नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मखियाली गांव के निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऋषभ हाथों में देसी तमंचा लेकर सड़कों पर गुंडागर्दी दिखा रहा था, युवक की गुंडागर्दी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने आज ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

दो गायों को मारी टक्कर, एक की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर क्षेत्र के हाइवे पर तेज रफतार बस ने दो गोवंश को कुचल डाला जिसमे से एक गाय की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि दूसरी गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना मंसूरपुर हाइवे सीएनजी पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। गरीब पर दोहरी मार पड गयी एक गाय तो उसकी मर गयी वहीं दूसरी गम्भीर घायल हो गयी। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि बस रोडवेज की थी।

पेपर मिल में आग से नुकसान
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) बिंदल पेपर के मशीनरी रूम में देर रात भयंकर आग लग जाने से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपा रोड पर स्थित बिंदल पेपर मिल के मशीनरी रूम में देर रात भयंकर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। मिल के मालिकों एवं कर्मचारियों ने बताया कि इस आग से करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एशिया की वाइट पेपर की सबसे बड़ी मिल के नाम से मशहूर है बिंदल पेपर मिल।

 

संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर व भगवान महावीर जयंती मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक महान विचारक, युग पर्वतक, नारी शक्ति के उद्धारक, शैक्षिक क्रांति के अग्रदूत, उच्च कोटी के अर्थशास्त्री, महान शिक्षाविद, स्वतंत्र भारत प्रथम कानूनमंत्री व विश्व भूषण बोधिसत्व भारत रत्न बाबा सहाब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के १३१वे जन्मदिवस पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको सत-सत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बाबा सहाब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का जन्म १४ अप्रैल १८९१ भारत के महो में हुआ जोकि वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य का शहर है आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है उनके पिता रामजी मालो जी सकपाल थे और माँ भीमबाई थी उन्हें लोग प्यार से बाबासाहेब के नाम से बुलाते थे जब वे पाँच साल के थे ता उन्होने अपनी माँ को खो दिया था अपनी शिक्षा पुरी करने के लिए वो मुंबई चले गये वहा से उन्होने अपना बैचलर ऑफ आटर्स (बी.ए) की शिक्षा पूरी की और फिर अपने आगे की पढाई के लिए वो अमेरिका चले गए उसके बाद उन्होने कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और इंग्लैंड से अपनी मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की और वर्ष १९२३ में भारत लौअ आए भारत में उन्होंने बॉम्बे के उच्च न्यायालयों में अपनी वकालत शुरू की उन्होने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ लोगो का शिक्षा का महम्व भी समझाया उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया उन्होने जाति के विनाश पर भी एक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होने जाति, वर्ग और लिंग के आधार पर भेदभाव के गंभीर प्रभावों के विषय में चर्चा की सामाजिक कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण लोगो ने उन्हे बाबासहाब के नाम से संबोधित करना शुरू कर दिया।
उन्होने भारत के संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए उन्हे भारतीय संविधान का रचियता भी कहा जाता है डॉ० भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक कार्य और लोगो के उत्थान के प्रति उनके इस योगदान के लिए उन्हें भारत में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी १४ अप्रैल को डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंति को पूरे देश में समरसता दिवस के रूप में मनाती है। इस निमित्त खतौली विधानसभा के मान्य फार्म हाऊस सफेदा रोड खतौली पर भी बाबा सहाब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंति के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान किसान व सांसद माननीय राजकुमार चाहर जी उपस्थित रहे और उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उपरोक्त कार्यक्रम जनपद के सभी शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ० संदीप शर्मा व जिला सह संयोजक डॉ० शैलेन्द्र त्यागी, डॉ० प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय द्वारा भेजी गई ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी को रक्तदान की उपयोगिता के बारे में बताया और रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा विश्व वंदनीय १००८ भगवान महावीर के २६२२वे जन कल्याण महोत्सव के पावन पर्व पर सभी को महावीर जयंति व वैशाखी पर्व पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी और बताया कि भगवान महावीर ने अपने विचारो व आदर्शो से समाज को मानवता, सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया उनके द्वारा दी गई शिक्षाए एवं सिंद्धात समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरूषोत्तम गौतम, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, डॉ० प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ० शैलेन्द्र गौतम, डॉ० जीतसिंह तोमर, डॉ० डीके शर्मा, डॉ० सत्यव्रत त्यागी, डॉ० सतीश गोयल, डॉ० मुकेश गौड, डॉ० विरेन्द्र कुमार, शीशपाल सैनी, सतीश सैनी, डॉ० नरेश कुमार, डॉ० अरूण, सुनील पाल, विमल कुमार, डॉ० अश्वनी कुमार, मनोज पांचाल, हरपाल सिंह महार, रविकांत शर्मा, तरूण पाल, सचिन करानिया, नीरज गौतम, नई मण्डी अध्यक्ष राजेश पाराशर, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०वी०एम० योगा एवं हैल्थ साईसेंज कॉलेज, मुजफ्फरनगर में डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती एवं भगवान महावीर जी के २६२१ वे पावन जन्म कल्याणक चैत्र शुल्क त्रयोदशी १४ अप्रैल २०२२ को जयन्ती हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गई। उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्या डा० रावी जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम पर कॉलेज के समीनार हॉल में दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती वन्दना से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका कु० समीना परवीन ने कार्यक्रम की विस्तृत दी। इस अवसर पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हिन्दी में २४ वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के सिद्धान्त एवं अंग्रेजी में ष्ज्ीम त्नसम वि क्तण् ठण्त्ण् ।उइमकामत पद जीम च्तंउपदह वि ब्वदेजपजनजपवदष् विषय पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा जिसमें मुख्य रूप से अनिकेत, ओम बंसल, पूजा, खुशी, रोजी, रिशान्त सैनी, अदिति, विनित प्रगति ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा डा० सुनीता कुमारी ने डा० भीमराव अम्बेडकर और भगवान महावीर जी के बारे में विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को अवगत कराया । निर्णायक मंडल में डा० सुनीता रानी (हिन्दी विभाग) की एवं डा० शशिकान्त शर्मा (अंग्रेजी) विभाग ने अपने दायित्व का निवर्हन किया। कार्यक्रम की संयोजिका डा० ललिता त्यागी ने दोना महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कॉलेज के भातिक विभाग के शिक्षक ललित कुमार अग्रवाल ने भी डा० भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान महावीर जी के जीवन के बारे में बताया। कॉलेज प्राचार्या डा० रावी जैन द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले हिन्दी भाषण में पूजा प्रथम, शुभम द्वितीय एवं प्रगति तृतीय एवं अंग्रेजी भाषण में विनित प्रथम, ओम बंसल द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम की समन्यक डा० सुनीता गौड ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया । कॉलेज प्राचार्या डा० रावी जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक/शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

संविधान निर्माता के किया याद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकास भवन मुजफ्फरनगर के मीटिंग हॉल में जिला विकास अधिकारी द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही विकास भवन के अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा अपने विचार व्यक्त किए और श्री अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर चलने हेतु कहां गया।

 

बड़ी धूमधाम के साथ बैसाखी का पर्व मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर ने खालसा साजना दिवस बैसाखी का पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गली नंबर १० गांधी कॉलोनी में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जिसमें परसों रोज से रखे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई इसके पश्चात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांधी कॉलोनी के हजूरी रागी जत्था भाई वीरेंद्र सिंह पंछी जी ने कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करा व ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने भी खालसा साजना दिवस का इतिहास संगतो को बताया की खालसा पंथ की सृजना श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने ३०-०३-१६९९ को बैसाखी वाले दिन की थी १६९९ को बैसाखी वाले दिन बहुत बड़ा इकठ् करा गया व दीवान की समाप्ति उपरांत नंगी कृपाण हाथ में लेकर एक सीस (सिर) की मांग की गई जिसमें लाहौर के रहने वाले भाई दया राम ,भाई धर्म चंद जी, भाई मोहकम चंद्र जी, भाई हिम्मत जी, भाई साहिब चंद्र जी, ने अपने शीश भेट किए पांचों के सिर शरीर से अलग कर दिए फिर अमृत पान कराया व नाम के साथ सिंह लगाकर सिख धर्म की स्थापना की इस अवसर पर हमारे पास कविशर जत्था भाई दलजीत सिंह जी खालसा सितारगंज यूके वालों ने भी बहुत अच्छे ढंग से आज के इतिहास के बारे में संगतो को बताया इस कार्यक्रम में हमारे पास विशेष तौर पर मुजफ्फरनगर के सभी मंदिरों के पदाधिकारी विशेष तौर पर पहुंचे व गुरु घर की खुशियां प्राप्त की इस कार्यक्रम के मद्देनजर दिनांक १५ अप्रैल से १८ अप्रैल तक प्रातः ८ः१५ बजे ९ः१५ व रात्रि ८ः१५ से ९ः३० बजे तक गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी गली नंबर १० में ज्ञानी हरभजन सिंह खालसा जी आनंदपुर साहिब वाले कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे व दिनांक १७-०४-२०२२ को प्रातः १०ः०० बजे अमृत संचार का कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड़ व सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल ने आई हुई संगतो का धन्यवाद करा व बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया व सभी संगतो ने एक ही पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छका कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल व मौजूदा कमेटी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया।

 

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जन स्वास्थ्य के लिए सेवा भाव से आतुर एवं तत्पर रहने वाले वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपूरी संस्थान के अध्यक्ष इंजीनयर अशोक अग्रवाल पिछले पंद्रह सालों से अपनी सेवाओं से सभी का दिल जीतने के साथ पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ लोगो की मदद के लिए लगे हुए हैं।इस काम में वह सदैव आगे आकर पहल करते हैं अपने संस्थान के द्वारा करीब १५ वर्षो से वह इस काम को निरंतर करते आ रहे हैं लेकिन पिछले २ वर्षों से करोना काल के चलते बहुत कुछ प्रभावित हुआ लेकिन इस बार वह फिर अपनी एक नई मुहिम के साथ अपनी उद्देश्य के लिए फिर से लग गए हैं तथा इस क्रम में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के द्वारा आज एक और पुनीत कार्य अंजाम दिया गया।वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष इंजीनियर अशोक अग्रवाल के इस जज्बे को हम दिल से सलाम करते हैं और आशा करते हैं कि उनकी पूरी टीम इसी लग्न एवं मेहनत के साथ इसी प्रकार जनसेवा को अंजाम देती रहेगी हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आज वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान रजिस्ट्रड प्रेमपूरी के सौजन्य से आज एम जी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर आखों का प्रथम निःशुल्क कैम्प लगाए गया। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस शिविर में कुल तीन सौ लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिनमें करीब ३५ मरीज ऑपरेशन के लिए चुने गए।
वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष इंजीनियर अशोक अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही लोगों का भारी तादाद में कैम्प में आना शुरू हो गया था जिनके नेत्रों का परीक्षण डॉक्टर स्वाति अग्रवाल एवं उनके सहयोगी चिकित्सकों की टीम ने किया। मरीजों के चश्मों व सुगर एवं अन्य जांच भी निशुल्क की गई तथा इन सभी को दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया गया। पंजीकृत हुए कुल ३०० मरीजों में करीब ३५ लोग ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।उनके ऑपरेशन के लिए उन्हें वरदान धर्माथ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी में ही किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि अनुभवी नेत्र सर्जन डा स्वाति व उनके सहयोगियों के द्वारा ऑप्रेशन किये जायेगे।इस कैम्प के अध्यक्ष एवं आयोजक सहित एम जी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भी मौजूद रहें।

 

डा. अम्बेडकर जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मोहल्लों जिसमें मुख्य रुप से रैदास पुरी, वसंत विहार, धर्मपुरी, सरवट, दक्षिणी कृष्णापुरी, केशवपुरी, आर्यपुरी, खुब्बीपुरा, खादरवाला आदि अनेक मोहल्लों से बैंड बाजे, डीजे तथा सुंदर सुंदर आकर्षक झांकियां एकत्रित हुई और शोभायात्रा में शामिल हुई। समस्त श्रद्धालुओं ने टाउनहाल मैदान में इकट्ठा होकर बाबा साहेब जी की शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर विधायक अनिल कुमार ने किया। वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान विधायक अनिल कुमार ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शोभायात्रा टाउनहाल प्रागंण प्रागंण से प्रारम्भ होकर झांसी की रानी, मीनाक्षी चौक, खालापार, खादरवाला, ईदगाह, हनुमान चौक, आबकारी रोड, बकरा मार्किट, सरवट गेट, रूडकी रोड, शिवचौक से होती हुई कचहरी गेट बाबा साहेब की मूर्ति के पास शोभायात्रा का समापन हुआ। कमेटी की ओर से रजनीश कुमार गौतम संयोजक, अध्यक्ष दीपचंद उर्फ माटू, महासचिव राजेश्वर दयाल, अतर सिंह अमीन, विजय कैमरिक (पत्रकार), आशीष कुमार, संदीप कटारिया एडवोकेट, अश्वनी कल्याणी, किरणपाल उर्फ भूरा एवं अन्य समाज के लोगों ने भाग लिया। सभी ने डॉक्टर अंबेडकर जी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

भण्डारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दी ब्राहमण ट्रस्ट मुजफ्फरनगर द्वारा 2 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ब्राहमण कॉलेज के फार्म मे मां भगवती का पाठ रखा गया। जिसका समापन आज विशाल हवन एवं भण्डारे के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रबन्धक कर्नल आर.डी.शर्मा ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है। विश्व शांति हेतु किए गए इस अनुष्ठान की सफलता के लिए संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं युवा साथी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान इन्जि.नीरज शर्मा,इन्जि.राजन, जे.डी.शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सियानन्द शर्मा पिनना वाले,कुलदीप भारद्वाज,प्रगेश गौतम,संदीप वत्स पंडित जी,आदेश शर्मा एवं ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था योगेश शर्मा द्वारा की गई।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 6 =