Muzaffarnagar News: भाजपाईयों ने किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी एवं एच डी एफ सी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया।
ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा किया गया। कैंप के अंतर्गत अनेकों रक्त दाताओं द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल, रेनू गर्ग, अखिलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, तरूण पाल जिला पंचायत सदस्य, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवींन शर्मा, वैभव त्यागी, विजय सैनी, डा. पुरूषोत्तम गौतम
वैभव त्यागी, बिजेंद्र पाल सभासद, शैलेंद्र गौतम, राकेश त्यागी, भाजपा जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, तरुण मित्तल, प्रवीण वर्मा, अजय पाल, एच डी एफ सी बैंक के मैनेजर शशांक जैन, धर्मेश शर्मा, अरुण शर्मा, नकुल गौतम का भरपूर सहयोग रहा।

