फिल्मी चक्कर

KGF 2: 6 दिनों में ही तोड़े कई रिकॉर्ड- ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श

KGF 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक केजीएफ 2 ने छठे दिन मंगलवार को 19.14 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. इससे पहले फिल्म ने रिलीज़ के दिन गुरुवार को 53.95 करोड़ रुपये, दूसरे दिन शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को 42.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन रविवार को 50.35 करोड़ रुपये और पांचवें दिन सोमवार को 25.57 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 238.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.

KGF 2 के हिंदी वर्ज़न ने बड़ी बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अब ये 250 करोड़ के क्लब में सबसे कम दिनों में शामिल होने वाली फिल्म भी बनने जा रही है. वीकडेज़ में दो दिनों में जैसा कारोबार फिल्म ने किया है उससे साफ है कि ये बुधवार यानी आज ही 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी.

केजीएफ 2 का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. इस फिल्म में यश ने मुख्य भूमिका निभाई है. उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी, अर्चना जोइस और प्रसाश राज जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है. समीक्षों ने भी इसकी तारीफ की है.

KGF 2 ने ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए

  1. हिंदी बेल्ट में बेस्ट ओपनिंग
  2. हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड वीकेंड कलेक्शन
  3. हिंदी बेल्ट में संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन
  4. कर्नाटक की सबसे बड़ी ओपनर
  5. कर्नाटक में रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड
  6. केरल में सबसे बड़ी ओपनर
  7. केरल में रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =