उत्तर प्रदेश

Barabanki News: BJP का झंडा लगी सफा गाड़ी से मिला शव

Barabanki News : एक सफारी गाड़ी में 40 वर्षीय व्यक्ति का गला कटा लहूलुहान शव प्लास्टिक में लिपटा मिला। जिस गाड़ी से ये शव बरामद हुआ उस पर बीजेपी (BJP) का झंडा लगा है। उक्त गाड़ी से कई अन्य संदेहास्पद सामान बरामद हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी सवार लोग शव को ठिकाने लगाने की फ़िराक में थे।

मगर, समय रहते कुछ ऐसा हुआ कि शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे शख्स के मंसूबे पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के सवालों से बचने के लिए वह गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, शव के पास से मिले कागजात से मृत व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है।

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटमाऊ गांव के नजदीक नहर के पास मंगलवार की यह घटना है। हुआ यूं, कि एक सफारी गाड़ी खेत में दलदल में फंस गया। जिसके बाद वहां ग्रामीण जुटने लगे। ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की। गांव वालों के सवालों से बचने की कोशिश में अज्ञात युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने जब गाड़ी की तलाशी ली तो प्लास्टिक में लिपटा शव बरामद हुआ। मृत व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मृत व्यक्ति के पास मिली पासबुक से उसकी जानकारी सामने आई। मृतक का नाम जगतपाल बताया जा रहा है। वह लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके का रहने वाला था। जिस सफारी गाड़ी में शव बरामद हुआ उसमें फावड़ा और केरोसीन भी मिले हैं। जिसके बाद अनुमान अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी सवार उस शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में थे। मगर, दलदल में गाड़ी फंसने के बाद इस रहस्य से पर्दा उठ गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फॉरेनसिक टीम के साथ जिले के एसएसपी अनुराग वत्स व एएसपी मनोज पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे हैं। जांच-पड़ताल जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + eight =