Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:अधिकारियों के साथ बैठक कर की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बाथम ने बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिये कि उत्पीड़न संबंधी मामलों पर आयोग बेहद सख्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आयोग को की गई शिकायतों का स्थानीय स्तर पर जांच पूर्ण कर निस्तारण आवश्यक है।बुधवार को कलर्क्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बाथम ने पहुंचकर सुनवाई की। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुशफकीन आदि मौजूद रहे। एक पीड़ित महिला की सुनवाई करते हुए उन्होंने जांच में विलंब पर नाराजगी जाहिर की।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत उपरांत संबंधित थाना पुलिस को जो जांच सौंपी जाती है। उसे पूर्ण कर आख्या समय पर उपलब्ध कराएं। ताकि पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाते दोषी को दंडित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा तो विलंबित न्याय का कोई औचित्य नहीं होगा।

आयोग अध्यक्ष ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को साफ तौर से कहा कि प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को लेकर काफी गंभीर है। कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत पर संज्ञान लेकर ससमय निस्तारण कराना आवश्यक है।

महिला उत्पीड़न की ७१ शिकायत लंबित

जिला स्तर से राज्य महिला आयोग को विभिन्न पीड़ित महिलाओं की और से सैंकड़ो शिकायत की गई हैं। जिनमें ७१ शिकायत लगभग १ वर्ष से लंबित चल रही हैं। थाना स्तर से शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। जिसका कारण पुलिस कार्य प्रणाली में गंभीरता का लोप है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nine =