Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-भाकियू ने पुतला फूंककर जताया रोष

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चरथावल मे भाकियू ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टोनी का पुतला फूंका। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाकिये नेताओं और पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुतला दहन के दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ भी झुलस गया।

पुतला दहन रोकते पुलिस से उलझे
कस्बा चरथावल में ब्लाक कार्यालय के सामने भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला दहन किया। भाकियू मंडल प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में धरनारत किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री का पुत्र आरोपित है। केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बावजूद केन्द्र की सरकार अजय मिश्र को पदच्युत नहीं कर रही है, न वही वह स्वयं त्यागपत्र दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अजय मिश्र के केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। विकास शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय सरकार का किसानों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। ब्लाक कार्यालय के सामने किये गए पुतला दहन के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल राकेश शर्मा ने मय फोर्स पहुंचकर विरोध किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 5 =