Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड में पशु चोरों को दबोचा

जानसठ।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ के मीरापुर दलपत क्षेत्र में पुलिस की पशु चुरा कर ले जा रहे चोरों से मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर गोली लगने से घायल।

आबिद पुत्र सेबू निवासी लिडोरी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद व सद्दाम उर्फ वसीम पुत्र हबीब गांव पचपेड़ा थाना भावनपुर जिला मेरठ भैंस चुराकर जा रहे थे। जैसे ही यह दोनों मीरापुर दलपत नाले के पास पहुंचे तो वहां पर पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर यह लोग भागने लगे।

भागते समय कुछ दूर पर इनकी बोलेरो गाड़ी सड़क की साइड में फस गई। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई जिसमें यह दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों भाई लोगों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ ले आई।

थाना प्रभारी बीआर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पशुओं की चोरी हो रही थी। आज सुबह भी उक्त दोनों बदमाश पशु चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए हैं

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की हुई भैंस दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seventeen =