Muzaffarnagar News: हुसैनपुर कला निवासी शातिर जकाउल्लाह दबोचा
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर की बुढाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हुसैनपुर कला निवासी जकाउल्लाह पुत्र फरत खा काफी समय से फरार चल रहा था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव हुसैनपुर कला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुढ़ाना थाने का टॉप टेन अपराधी है वह जिला बदर भी था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं आरोपी हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पर बुढाना कोतवाली में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आखिरकार थाने के टॉप टेन अपराधी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश जकाउल्लाह को गिरफ्तार किया गया है।
हाल ही में जकाउल्लाह पुत्र फरत खा ने गांव के ही निवर्तमान प्रधान सरवर के पुत्रों के साथ मारपीट कर उनका अपहरण कर लिया गया था। सरवर ने अपने पुत्रों के अपहरण की शिकायत बुढ़ाना थाने में की थी।
पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने जकाउल्लाह को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं अभियुक्त काफी समय से माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना भी कर रहा था जिसको लेकर पुलिस ने अभियुक्त के वारंट जारी कर रखे थे। वही माननीय न्यायालय के आदेश पर बुढ़ाना थाने का जिला बदर वह बुढ़ाना थाने का टॉप टेन अपराधी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिसकर्मियों को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत संविलियन विद्यालय खाँजापुर में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। आ इस दौरान छात्राओं को वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गुड टच बैड टच, तथा बालिका शिक्षा के बारे में बताया गया। शनिवार को महिला उपनिरीक्षक सविता अपनी टीम के साथ संविलियन विद्यालय खांजापुर पहुंची और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह स्वयं भी एक सरकारी स्कूल में पढ़ी है तथा कठिन परिश्रम और लगन से अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर एआरपी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने अगले वर्ष के लिए सभी बच्चों को परिश्रम और कर्तव्यपालन से अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने तथा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति आय आधारित योग्यता परीक्षा के बारे में भी बताया। इंचार्ज प्रधान अध्यापिका समता द्वारा इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नाहर सिंह, दुर्गावती, रेखा आदि उपस्थित रहे।

