Muzaffarnagar: सिसौली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का शिलापट्ट तोडा, भाजपा नेता व Police फोर्स मौके पर-माहौल गर्म
Muzaffarnagar: काकड़ा से सिसौली तक बनने वाली 13 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास करने के एक दिन बाद ही सिसौली में आज सुबह केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान का शिलापट्ट तोड दिए जाने से कस्बा सिसौली का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया। भाजपा नेताओं द्वरा इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान ने रविवार को सिसौली में काकड़ा सिसौली मार्ग का शिलान्यास किया था। उन्होंने काकड़ा से सिसौली तक बनने वाली 13 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क में लगभग 642 लाख रुपये का खर्च आएगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सिसौली के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
#Muzaffarnagar काकड़ा से सिसौली तक बनने वाली 13 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास करने के एक दिन बाद ही सिसौली में आज सुबह केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान का शिलापट्ट तोड दिए जाने से कस्बा सिसौली का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया। @drsanjeevbalyan #BJP @muzafarnagarpol pic.twitter.com/sMWdhE1ciW
— News & Features Network (@mzn_news) April 25, 2022
पिछले 67 वर्ष में जिले में विकास के नाम पर इतना पैसा नहीं आया जितना पिछले 8 वर्ष में आया है। इस दौरान उन्होंने सिसौली में रोडवेज बस चलाने, अस्पताल की व्यवस्था ठीक करवाने व धौलरा से सिसौली की सड़क का चौड़ीकरण कराने का भी आश्वासन दिया।इस बीच आज सुबह शिलान्यास के ठीक एक दिन बाद सिसौली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम का शिलापट्ट असामाजिक तत्वों द्वारा तोड दिया गया।
घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है। घटना के बाद भाजपा नेताओं द्वारा इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
शिलापट तोडने भाकियू अध्यक्ष ने की निंदा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने शिलापट्ट तोडे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार घटना एक घिनौना कदम है। उन्होने कहा कि उन्होने इस तरह की घटनाओं का हमेशा विरोध किया है। उन्होने कहा कि समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे ऐसे लोगां को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
पीजेन्ट एसो.ने की निन्दा
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान के प्रयास से बनने वाले सिसौली-काकडा मार्ग के शिलापटट को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड दिए जाने से एक और जहां क्षेत्रिय ग्रामीणों,भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो मे नाराजगी बनी हुई है। वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर अन्य संस्थाओ द्वारा प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पशुपालन मंत्री डा.संजीव बालियान के प्रयास से बनने वाले सिसौली-काकडा मार्ग के शिलापटट को तोडे जाने की घटना की निन्दा करते हुए कहा कि कुछ लोग विकास नही चाहते। ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।


