Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छापेमारी की गई – सभी आटा फ्लोर मिलों का स्टॉक चेक

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही हिताधिकारी चमनलाल जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर नायक डिप्टी आरएमओ सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ जनपद के बघरा वहलना मीमलाना रोड गांधी नगर खंजापुर आदि स्थानों पर छापेमारी की गई

वहीं सभी आटा फ्लोर मिलों का स्टॉक चेक किया गया इस अभियान में जिन फ्लोर मिलों में गेहूं नहीं था उन्हें तुरंत डिप्टी आरएम ,अभिहित अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गेंहू का स्टॉक देने का आदेश दिया गया

समझाया गया अगर किसी ने भी कालाबाजारी की मुनाफाखोरी की या जमाखोरी की तो कठोर कार्रवाई होगी और कड़े मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया जाएगा जनपद मुजफ्फरनगर में भी लोकल क्षेत्र में सर्च अभियान चलेगा

यह अभियान फ्लोर मिलों का लगातार चलता रहेगा किसी भी फ्लोर मिल पर गेहूं की कमी नहीं आने दी जाएगी निरीक्षण करने में जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर नाइक चमनलाल फूड अधिकारी डिप्टी आरएम मौजूद रहे।

स्कूल का रास्ता कालोनी वासियों द्वारा बंद किया गया
मुजफ्फरनगर। काशीराम आवास विकास कालोनी में सरकारी स्कूल का रास्ता कालोनी वासियों द्वारा बंद किया गया जिससे कालोनी के युवक स्कूल में इकट्ठा ना हो सके और प्रशासन का सहयोग हो सके इसलिए कालोनी वासियों ने एक नई पहल की।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =