Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विभागीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संदर्भ में  बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। महामारी कोविड-19 के प्रभाव से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जो विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है उनमे किसी भी प्रकार की लापरवाही/हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सम्बन्धित अधिकारीगण पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे।जिला पंचायत सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बैठक में मौजूद अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि इस संक्रमित रोग से बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेसिंग ही है

अतः कहीं किसी भी प्रकार की भीड एकत्रित न होने दी जाये तथा विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं का अनुपालन करे तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू एवं सफल बनाने में अपना सहयोग करे।

जिलाधिकारी ने आहूत बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रानुसार जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी को कोरोना के संबंध में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डा. प्रवीन चोपडा, सीएमएस पंकज अग्रवाल शिमल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =