Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका परिषद की टीम साफ सफाई के लिए बड़ी भूमिका निभा रही

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जनपद में लागू किए गए लोग डाउन के दौरान नगर पालिका परिषद की टीम साफ सफाई के लिए बड़ी भूमिका निभा रही है

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल पालिका कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए लोग डाउन के पहले ही दिन से लगातार नगर की सड़कों पर उतर कर शहर को सैनिटाइज करने में जुटी नजर आ रही है।

इसके साथ ही पालिका के सफाई कर्मचारी अलग-अलग भागों में लगातार कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ ही फागिंग भी कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी भी लगातार सक्रिय हैं।

तितावी। लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक ओर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है तो दूसरी ओर कड़ी ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मी असहाय गरीब और जरूरतमंदों का सहारा बनकर उनको मुफ्त राशन भिजवा रही है ऊपर से जितनी सख्त, अंदर से उतनी नर्म.. ये पुलिस भी कुछ ऐसी ही है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को डंडे मारती पुलिस की तस्वीरें और विडियो देखे होंगे। अब इसी पुलिस का दूसरा रूप भी देखिए… लॉकडाउन के दौरान गरीबों और बेघरों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में पुलिस गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान परोस रही है ताकि कोई भूखा न रह जाए.. लॉकडाउन के दौरान तितावी थानाध्यक्ष गुरु चरण सिंह वह उनकी टीम सुनील जस्सी ने अपने साथियों के साथ राशन देकर उनको भूखा रहने से बचाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =