Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पीनना बाईपास पर हुई मुठभेड़ में १० हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। बदमाश से एक तमंचा तथा चोरी की बाइक बरामद हुई है। एक वर्ष पूर्व हुई पुलिस मुठभेड़ से बदमाश फरार हो गया था।

पुलिस पर कातिलाना हमले का है आरोपित-शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया गया था। जबकि उसका साथी सोनू पुत्र राजबीर निवासी कस्बा भोक्कर हेड़ी फरार होने में सफल रहा था। सोनू काफी दिनों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर १० हजार रुपये का इनाम रखा था। शातिर सोनू पर लूट, चोरी तथा डकैती आदि के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

किसी वारदात को अंजाम देने निकला था सोनू-शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश क्षेत्र के पीनना बाईपास पर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था।

बताया कि बुधवार को करीब १२.३० बजे चेकिंग के दौरान पीनना बाईपास की ओर से एक संदिग्ध बाईक पर आता नजर आया। उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर विपरीत दिशा में दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक फिसल गई और बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए खेतों में फरार हो गया।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने के चलते उसे दबोच लिया गया। बाद में जिला अस्पपताल पहुंचाया गया। बदमाश की पहचान १० हजार के इनामी वांछित सोनू पुत्र राजबीर के रूप में हुई। बदमाश से एक तमंचा तथा ३ जिंदा कारतूस एवं चोरी की एक हीरो बाइक बरामद की गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =