Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारियों को कार्गो सर्विस देगा डाक विभाग, समस्याओं से कराया अवगत

मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) दी गुड खांडसारी एसोसिएशन कार्यालय में व्यापारियों एवं डाक विभाग व रेलवे विभाग के संयुक्त प्रयास से कार्गो सर्विस में ट्रांसपोर्टेशन सुविधा देने हेतु एक मीटिंग आयोजित की गई

जिसमें डाक विभाग के एसएसपी श्री विजेंद्र कुमार वह चंचल ढाका सीनियर पोस्टमास्टर मुख्य अधिकारी मौजूद रहे मीटिंग में अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में बन रहे फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से पोस्ट ऑफिस की कार्गो सर्विस द्वारा २४ घंटे में व्यापारी के विभिन्न प्रकार के माल को भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक कैसे ले जाए जाएगा

इसके बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत ट्रेन विद्युतीकरण वाली डबल लाइन पर चलेगी साथ ही रास्ते में न कोई लाल बत्ती और न ही कोई फाटक होगा मीटिंग में व्यापारियों ने कार्गो द्वारा माल की बुकिंग व उसके खर्चे के बारे में पूछा जिसमें अधिकारियों ने बताया कि माल की बुकिंग अधिकारी स्वयं करेंगे

इसके अलावा कार्गो की सर्विस को और अधिक बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों के सुझाव लिए जा रहे हैं। मीटिंग में एसोसिएशन के( अध्यक्ष) संजय मित्तल (मंत्री) श्याम सिंह सैनी( उपाध्यक्ष) अरविंद गोयल (कोषाध्यक्ष )सुरेंद्र बंसल अरुण खंडेलवाल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, अनुज कुमार, सुरेश चंद, विजय कुमार, भारत सिंगल, मनोज कुमार, नवीन कुमार जैन तथा डाक विभाग से अंकुर भारद्वाज, विजय यादव, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, मौलवीका सिंह, कविता रानी, काम्या वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

समस्याओं से कराया अवगत

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय से मिला

जिसमें व्यापार मंडल के (संरक्षक) अशोक कंसल( चेयरमैन )अशोक बाटला (अध्यक्ष) संजय मित्तल (महामंत्री) प्रमोद मित्तल (संयोजक )राहुल वर्मा( संयोजक) विश्वदीप बिट्टू ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं जिसमें१. पार्किंग व्यवस्था।

व्यापार बंधु की बैठक प्रतिमहा लगाने। व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने। झांसी की रानी से शिव चौक भगत सिंह रोड पर ५० ई-रिक्शा सबको कलर कराकर चलाने की अनुमति देना। शहर के सौंदर्य करण के सुझाव देना। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शांति समिति आदि बैठको की सूचना देना के विषय पर वार्ता हुई

सभी बातों को जिलाधिकारी महोदय ने ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन सभी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आदेशित किया जिलाधिकारी ने कहा कि जब भी कोई समस्या आप लोगों के संज्ञान में आए तो आप लोग मुझसे आकर मिले ताकि उन समस्याओं का निराकरण कराया जा सके प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − three =