News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शुक्रताल में 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर प्रादेशिक प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान मे पैराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे 29 अप्रैल से 01 मई तक भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला कमैटी के पदाधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओ मे जुट गए हैं। प्रशिक्षण शिविर मे कार्यकर्ताओ को राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओ को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर मे जिला व शहर कमैटी के अलावा जिला पंचायत,ग्रामीण अंचल तथा सभासद आदि सम्मलित रहेंगे।

 

2 व 3 मई को होगा परशुराम जन्मोत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि अंकित विहार स्थित श्री भगवान परशुराम मंदिर मे आगामी 2 व 3 मई को परशुराम जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके उपलक्ष मे 2 मई को प्रातः 8 बजे से अखण्ड रामायण का पाठ रखा गया है। जिसका 3 मई को करीब 8 बजे समापन होगा। तथा दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया जा रहा है।

 

शादी समारोह में हुई कहासुनी मारपीट में बदली
मीरापुर। (Muzaffarnagar News)शादी समारोह मे दो पक्षो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। आपसी झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित सैनी मन्दिर मे बीती रात शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। शादी मे झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दो युवकों पारस व हिमांशु पुत्रगण गंगाशरण को हिरासत मे ले लिया। बताया जाता है कि इस मामले के एक दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पडताल एवं छानबीन शुरू कर दी है।

 

विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से नागरिक परेशान
छपार। (Muzaffarnagar News)विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणो को परेशानी का सामना करना पडा। ग्र्रामीणो का कहना है कि बरला बिजलीघर से छपार बिजली घर को विद्युत आपूर्ति की जाती है।गर्मी से परेशान लोगों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई।

 

ठगों से रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आवेदक भारत भूषण निवासी अन्सारी रोड थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर के साथ साइबर अपराध (फाइनेन्सियल फ्राड) में १,५०,००० रूपये की धोखाधड़ी हो गयी थी। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रम्मी खेल को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि १,५०,०००- रूपये में से आंशिक धनराशि ५०,०००- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयास जारी हैं।

 

चालक-परिचालक हुए घायलMuzaffarnagar News
खतौली।(Muzaffarnagar News) नेशनल हाईवे ५८ पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। लोहे की रेलवे लाइन से भरे ट्रक और श्रद्धालुओ से भरी बस की भिड़ंत में चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल ११२ के पुलिसकर्मियों व थाना रतनपुरी पुलिस व हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने करीब २ः३० घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दो क्रेनों की मदद से रेस्क्यू कर ट्रक चालक परिचालक को ट्रक से बाहर निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चालक की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी एक बस ने अचानक हाईवे पर ब्रेक लगा दिए जिसके चलते पीछे से आ रहा ट्रक बस में जा घुसा, जिसके चलते ट्रक चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।सडक हादसे की जानकारकी मिलते ही थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा रेवेस्क्यू कर दोनो घायलों को निकाला तथा एम्बूलैन्स की मदद से तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने घायलो के परिजनो को हादसे से अवगत करा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन व पडौसी ग्रामीण अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

 

महिलाओं व छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वायड ने किया जागरूकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली में कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने स्कूल-कालेजों के साथ बाजार में घूमकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। आरक्षी ने छात्राओं को संदेश दिया कि राह में आते-जाते कोई परेशान करे तो उसे छोड़ना नहीं, पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर एक काल करें। पुलिस आरोपित को पकड़कर कड़ी सजा दिलाएगी। बेटियों को बेखौफ होकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। त्योहार के दृष्टिगत बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। महिलाएं और युवतियां त्योहार को लेकर खरीदारी कर रही हैं। यूपी बोर्ड के बाद अब सीबीएसई की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। स्कूल-कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसको लेकर छात्राओं का स्कूलों में आवागमन हो रहा है।बढ़ती भीड़ का शोहदे लाभ उठाकर छेड़छाड़ कर फरार हो जाते हैं। इसको लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड़ की टीम सक्रिय हो गई है। बुधवार को नगर क्षेत्र के स्कूल-कालेजों के बाहर महिला आरक्षियों की टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर, कोतवाली के साथ अधिकारियों के नंबरों की जानकारी दी गई। इसी तरह से बाजार में महिलाओं को समझाया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्वाइंट पर पुरुष के साथ महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। छेड़छाड़ या छींटाकशी करने के आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

व्यापारियों को कार्गो सर्विस देगा डाक विभागMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News)दी गुड खांडसारी एसोसिएशन कार्यालय में व्यापारियों एवं डाक विभाग व रेलवे विभाग के संयुक्त प्रयास से कार्गो सर्विस में ट्रांसपोर्टेशन सुविधा देने हेतु एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें डाक विभाग के एसएसपी श्री विजेंद्र कुमार वह चंचल ढाका सीनियर पोस्टमास्टर मुख्य अधिकारी मौजूद रहे मीटिंग में अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में बन रहे फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से पोस्ट ऑफिस की कार्गो सर्विस द्वारा २४ घंटे में व्यापारी के विभिन्न प्रकार के माल को भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक कैसे ले जाए जाएगा इसके बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत ट्रेन विद्युतीकरण वाली डबल लाइन पर चलेगी साथ ही रास्ते में न कोई लाल बत्ती और न ही कोई फाटक होगा मीटिंग में व्यापारियों ने कार्गो द्वारा माल की बुकिंग व उसके खर्चे के बारे में पूछा जिसमें अधिकारियों ने बताया कि माल की बुकिंग अधिकारी स्वयं करेंगे इसके अलावा कार्गो की सर्विस को और अधिक बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों के सुझाव लिए जा रहे हैं। मीटिंग में एसोसिएशन के( अध्यक्ष) संजय मित्तल (मंत्री) श्याम सिंह सैनी( उपाध्यक्ष) अरविंद गोयल (कोषाध्यक्ष )सुरेंद्र बंसल अरुण खंडेलवाल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, अनुज कुमार, सुरेश चंद, विजय कुमार, भारत सिंगल, मनोज कुमार, नवीन कुमार जैन तथा डाक विभाग से अंकुर भारद्वाज, विजय यादव, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, मौलवीका सिंह, कविता रानी, काम्या वर्मा आदि उपस्थित रहे।

समस्याओं से कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय से मिला जिसमें व्यापार मंडल के (संरक्षक) अशोक कंसल( चेयरमैन )अशोक बाटला (अध्यक्ष) संजय मित्तल (महामंत्री) प्रमोद मित्तल (संयोजक )राहुल वर्मा( संयोजक) विश्वदीप बिट्टू ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं जिसमें१. पार्किंग व्यवस्था। व्यापार बंधु की बैठक प्रतिमहा लगाने। व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने। झांसी की रानी से शिव चौक भगत सिंह रोड पर ५० ई-रिक्शा सबको कलर कराकर चलाने की अनुमति देना। शहर के सौंदर्य करण के सुझाव देना। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शांति समिति आदि बैठको की सूचना देना के विषय पर वार्ता हुई सभी बातों को जिलाधिकारी महोदय ने ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन सभी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आदेशित किया जिलाधिकारी ने कहा कि जब भी कोई समस्या आप लोगों के संज्ञान में आए तो आप लोग मुझसे आकर मिले ताकि उन समस्याओं का निराकरण कराया जा सके प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।

जन जागरूकता रैली निकालीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत की जन जागरूकता हेतु महिला आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एक विशाल रैली को जिला जज चमन प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गॉड ने जानकारी देते हुए अवगत कराया की यह रैली न्यायालय परिसर से निकलकर कचहरी परिसर से होते हुए जनपद के सभी मुख्य मार्गो से होते हुए टाउन हॉल रोड स्थित नगर पालिका परिषद में जाकर समाप्त होगी आपको बता दे आगामी १४ मई को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें आपसी सुलह समझौते के तहत बैंक बिजली वह आपसे झगड़ों के मुकदमों को समझौता कराकर निस्तारण कराया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जनता को सस्ते से सस्ता न्याय उपलब्ध कराया जा सके। जिसकी वजह से छोटे मुकदमों के वाद कारी लंबे समय तक कोर्ट वह न्यायालय की लड़ाई में पिसते रहते है। जिसकी वजहा से वाद करियो को काफी आर्थिक नुकसान हो जाता है। इसी क्रम में जन जागरूकता हेतु आंगनबाड़ियों के द्वारा क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य रजनी पँवार के साथ सेकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन’Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर किड्जी न्यू मंडी स्कूल में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य बच्चों कि नृत्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों के मन में प्रतियोगिताओं में बढ़ – चढ़ कर भाग लेने कि इच्छा को जागृत करना रहा ।
डांस प्रतियोगिता के आयोजन पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चारु भारद्वाज जी भी बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए उपस्थित रही।
कार्यक्रम के आयोजन पर स्कूल की कार्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन जी ने बच्चों को इंटरनेशनल डांस डे के बारे में बताते हुए कहा कि – नृत्य एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। दुनिया के इस खास अंदाज को एक खास दिन के माध्यम से मनाने का फैसला यूनेस्को में २९ अप्रैल १९८२ को किया गया था। डांस के रिफार्मर महान नर्तक जीन जार्ज नावेरे के जन्म की याद में इस दिन को अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरूआत करने का कारण लोगों को इसकी खासियत बताने के लिए किया गया था। क्योंकि बहुत से लोगों को नृत्य में रूचि नहीं होती थी। जीन जार्ज चाहते थे कि नृत्य को बच्चों के शिक्षा में एक आवश्यक अंग के रूप में शामिल किया जाए।
मायरा , शिवाय , रिद्धि शर्मा ,शाम्भवी ,अवयुक्त,कूंज, अलिश्का ,आदि बच्चों ने प्रतिभाग लिया ।
डांस प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूल कि सभी शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।

 

त्यौहारों को लेकर ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ईद उल फितर एवं अक्षय तृतीया त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति बैठक का आयोजन थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर एवं सरवट स्थित मदरसे में किया गया।
शासन एवं जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार आज अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में ईद उल फितर के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक का आयोजन थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर एवं सरवट स्थित मदरसे में किया गया। बैठक के दौरान आगामी आगामी त्यौहार व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी महोदय ने दोनों समुदाय के धार्मिक गुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ बैठक में निर्देश दिये कि कोई भी गैर परंपरागत कार्यक्रम आयोजित न किया जायें। परंपरागत रूप से मनाएं जाने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक संपन्न कराये एवं धार्मिक कार्यक्रम मनाते समय एक दूसरे की भावना का ख्याल रखें। किसी को भी गैर परंपरागत कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी। ना ही किसी को ट्रैफिक बाधित करने और अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करने की अनुमति हैं। लाउडस्पीकर की आवाज कार्यक्रम परिसर से बाहर न आएं। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की हैं।
उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज के लिए परमिशन की जरूरत नहीं हैं लेकिन किसी भी दशा में सार्वजनिक स्थान एवं सडक को बाधित न किया जाये जिससे कि आम-जनमानस को किसी प्रकार की तकलीफ न हों। साथ ही एक दूसरे के धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी न की जाएं। ३ मई को ईद उल फितर एवं अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाना हैं तथा हर त्यौहार भाईचारे व प्रेम का संदेश देता हैं। कोई भी गैर परंपरागत काम न किया जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिर को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० सुखवीर सिंह की टीम द्वारा नावला रोड पर नाले की पुलिया से वांछित अभियुक्त कुलदीप उर्फ मुन्शी उर्फ गुड्डू पुत्र हरशरण निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली मु०नगर को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिसके एक अवैध असलाह बरामद हुआ। अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है जिस चोरी आदि धाराओं के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुरेन्द्र सिंह, का० अनुज, का० राहुल शामिल रहे।

 

डीएम ने समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनता दर्शन में डीएम चन्द्रभूषण सिंह द्वारा लगातार जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अजय कुमार तिवारी एवं उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

 

मंडी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना नई मंडी पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर/एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त गण अंकुर पुत्र पहलाद सैनी निवासी ग्राम अमित बिहार थाना नई मंडी हिस्ट्रीशीटर है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई ज्ञानेंद्र सिंह नागर कॉन्स्टेबल अमित शर्मा शामिल रहे।

 

चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- सदर की ग्राम पंचायत-धन्धेडा, कूकडा, सरवट, सूजडू, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-जसौला, खतौली ग्रामीण, लाडपुर एवं विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-कम्हेडा व रूडकली में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।

समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड सदर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड सदर में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी सहायक, विकास अधिकारी पंचायत, समाज कल्याण समस्त ग्राम सचिव उपस्थित रहे। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से है- आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०२ प्रकरण प्राप्त हुऐ, सभी ०२ शिकायतों का निस्तारण मौके पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो द्वारा करा दिया गया है।

जनता दर्शन में सहायक आयुक्त ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण किया गया, एवं किसान क्रेडिट कार्ड, उर्वरक उपलब्धता एवं गेंहू खरीद आदि की शिकायतो का निस्तारण किया गया।

 

गौ सेवा कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद समृद्धि मुजफ्फरनगर का गौ सेवा का कार्यक्रम नई मंडी गौशाला में हमारे सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल एवं श्रीमती दीपा अग्रवाल की शादी की सालगिरह पर उनके सौजन्य से सम्पन्न हुआ। शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उपहार स्वरूप पौधा दिया गया। सभी सदस्यों ने इस गौ सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यों का अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा आभार प्रकट किया गया और कहा कि गौ सेवा सबसे पुण्य कार्य है। पुरुष सदस्यों मे नवीन सिंघल विनोद संगल संदीप जैन मनोज सेठी डॉ प्रवेश कुमार आशीष अग्रवाल गौरव गुप्ता डॉ विनोद वर्मा अरुण खेण्डलवाल अजय गुप्ता अनिल प्रकाश बंसल मनोज तायल संजीव अग्रवाल अवनीत कंसल कौशल कृष्ण किशन कुमार बंसल बृजमोहन सिंघल अचिन अग्रवाल उपस्थित रहे। महिला सदस्यों से नीरा सिंघल टीना अग्रवाल सुषमा खेण्डलवाल स्वीटी बंसल आशा संगल की सहभागिता रही। इस दौरान अध्यक्ष – अरविंद गुप्ता, सचिव- पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष- विवेक मित्तल, महिला संयोजिका- अंजू मित्तल मौजूद रहे।

 

शुगर मिल में 60 ने कराई रक्तजांच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत कारखाना परिसर में एसआरएल रैनबेक्सी के माध्यम से डॉक्टर कशिश एवं टीम के द्वारा रक्त जांच शिविरष् का आयोजन किया गया, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में ६० लोगों के द्वारा अपने खून की जांच कराई गई, इस दौरान विभागाध्यक्ष गन्ना बलधारी सिंह, विभागाध्यक्ष तकनीकी विश्व दीपक कुमार, विभागाध्यक्ष उत्पादन पवन कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन सौरव शुक्ला, डॉ प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार, संदीप कुमार, ब्रजराज यादव, आशीष त्यागी, शिव कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा एवं अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे,

डीएम-एसएसपी को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में त्यौहारों पर सजगता बरतने को कहाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनग।(Muzaffarnagar News) सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम चन्द्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव को निर्देशित किया कि अवैध अतिक्रमण तथा सरकारी तालाबों से नियमानुसार अवैध कब्जे तुरंत हटवाए जाएं। सीएम की अध्यक्षता में अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील एवं विकास खंड स्तर के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के आला अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सीएम ने डीएम तथा एसएसपी को कई अहम मामलों में दिशा निर्देश जारी किये। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी पर्व एवं त्योहार के दृष्टिगत अराजकता का माहौल नहीं बनने दिया जाना चाहिए। जिसके लिए समय-समय पर धर्म गुरुओं के साथ जिला प्रशासन द्वारा संवाद स्थापित किया जाए एवं कोई नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए।
ईद तथा अक्षय तृतीया पर सफाई के निर्देश
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आगामी ३ मई को ईद एवं अक्षय तृतीया के त्योहार के दृष्टिगत सभी नगर निकायोंध्ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने हिदायत दी कि अराजकता पैदा करने वाले तत्वों को किसी भी प्रकार छूट न दी जाए। निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारीगण अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें। यदि किसी भी अधिकारी की शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसी स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
थाना दिवस में उपस्थिति सुनिश्चित करें अधिकारी
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम तथा एसएसपी को निर्देशित किया कि वे तहसील दिवस और थाना समाधान दिवस में सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। प्रत्येक दिन अधिकारीगण निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में जनसुनवाई सुनिश्चित करें एवं जिस अधिकारी पर शिकायत प्रेषित की जाती है, उसका निस्तारण स्वयं करें न कि अधीनस्थों के भरोसे छोड़ दें। प्रत्येक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाए, जिनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच एवं दवाइयों का वितरण किया जाए।
अधिकारियों का आवागमन रजिस्टर में दर्ज हो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया कि तहसील, ब्लॉक तथा जनपद स्तर पर एक मूवमेंट रजिस्टर तैयार कर संबंधित अधिकारी के आवागमन की स्थिति को दर्ज किया जाए। जानकारी दी गई कि १८ मंत्रियों का समूह इस सप्ताह प्रत्येक मंडल का भ्रमण कर जिलों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा। जिसके अंतर्गत जनपद में संबंधित मंत्री २४ घंटे तक निवास भी करेंगे।

 

चीनी मिल का निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चीनी मिल देवबंद एवं तितावी के क्रय केंद्र कसौली का औचक निरीक्षण सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार चीनी मिल देवबंद एवं तितावी के क्रय केंद्र कसौली का औचक निरीक्षण सचिव प्रभारी रोहाना कला एसपी सिंह के द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय कृषक संदीप पिता जयपाल की गन्ने से भरी बुग्गी तोली गई थी। जिसका वजन २६.२० कु० प्राप्त हुआ था जिसके साथ मानक बांट रखकर जांच करने पर वजन सही पाया गया। जांच के समय चीनी मिल देवबंद के जोन इंचार्ज जगजीत सिंह उपस्थित रहे। त्पश्चात तीतावी क्रय केंद्र की जांच की गई क्रय केंद्र की आज साप्ताहिक बंदी थी क्रय केंद्र पर उठान के लिए गन्ना अवशेष था गन्ना उठाने का निर्देश दिया गया। जांच के समय तितावी मिल के जोन इंचार्ज श्री संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

 

पेपर मिल में लगी आग से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल मे आज दोपहर के वक्त अज्ञात कारणो से लगी आग से मिल मे अफरा-तफरी मच गई। मिल कर्मियो ने इसकी सूचना मिल प्रशासन को दी। फैक्ट्री मे आग लगने की सूचना से हडकम्प बन गया। मिल प्रशासन की सूचना पर मिल मालिक एवं पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड की टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी भी मौके पर एकत्रित हो गए।

 

मनुष्य के पास ज्ञान है, लेकिन आचरण का अभावः मणि भद्र
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मणि भद्र मुनि महाराज ने कहा कि वर्तमान में मनुष्य के पास ज्ञान है, लेकिन आचरण का अभाव है। व्यक्ति को अच्छा श्रोता जरूर होना चाहिए। स्वयं से भी प्रश्न करना सीखें।
सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में नेपाल से सर्वोदय शांति पद यात्रा लेकर पहुंचे मुनि महाराज ने कहा कि अनैतिकता और अनाचार के कारण विकृतियां मानव को पंगु बनाए हुए हैं। आवश्यकता इस बात की है कि सभी सीमाओं को लांघकर हम एक मंच पर एकत्र हो और गंभीरता से विचार करें कि हम अपने लिए कैसा वर्तमान, कैसा भविष्य चाहते हैं। आज मानवता को नई पहचान चाहिए। मानव को नया सवेरा, नई राह और नई मंजिल की जरूरत है, जो आशा के दास हैं, वह संपूर्ण लोक के दास हैं। आशा जिनकी दासी है, संपूर्ण लोक उनका दास बन जाता है।
स्वाध्याय के क्षण में आप आत्म साक्षात्कार के क्षण में होते हैं। जीवन में अपने संकल्प, साधना और लक्ष्य से कभी मत गिरो। जीवन में लगातार मिल रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए। कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है। मन में आने वाले बुरे विचार आपके जीवन को बेकार, घासफूस से भरा जंगल जैसा बना देते हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 12 =