Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लवे लाइन से भरे ट्रक और श्रद्धालुओ से भरी बस की भिड़ंत, चालक-परिचालक हुए घायल

खतौली।(Muzaffarnagar News) नेशनल हाईवे ५८ पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। लोहे की रेलवे लाइन से भरे ट्रक और श्रद्धालुओ से भरी बस की भिड़ंत में चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डायल ११२ के पुलिसकर्मियों व थाना रतनपुरी पुलिस व हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने करीब २ः३० घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दो क्रेनों की मदद से रेस्क्यू कर ट्रक चालक परिचालक को ट्रक से बाहर निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने चालक की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी एक बस ने अचानक हाईवे पर ब्रेक लगा दिए जिसके चलते पीछे से आ रहा ट्रक बस में जा घुसा

जिसके चलते ट्रक चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।सडक हादसे की जानकारकी मिलते ही थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा रेवेस्क्यू कर दोनो घायलों को निकाला तथा एम्बूलैन्स की मदद से तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने घायलो के परिजनो को हादसे से अवगत करा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन व पडौसी ग्रामीण अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + one =