उत्तर प्रदेश

Mathura News: मुबारकपुर गांव में दुल्हन काजल की गोली मारकर हत्या

Mathura News:  नौहझील थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में उस समय खुशियां मातम में बदल गई जब कमरे में बैठी दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली चलने की आवाज पर जबतक लोग कमरे में पहुंचते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था।

आशंका जताई जा रही है कि वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि दुल्हन के प्रेमी ने अंजाम दिया है। फिलहाल दुल्हन की हत्या की खबर पर परिवार में सन्नाटा पसर गया है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में गुरुवार की रात खूबीराम के यहां नोएडा से बारात आई थी। खूबीराम की पुत्री काजल की शादी थी। शादी में सभी लोग खुशी खुशी सभी काम कर रहे थे। कोई डांस कर रहा था तो कोई दावत खा रहा था। इसी बीच गोली चलने की आवाज ने शादी के शोर को शांत कर दिया।

शादी में बारात के स्वागत के बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। काजल ने अपने दूल्हा के वरमाला डाली। हंसी ठिठोली के बीच वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद काजल की सहेलियां काजल को वरमाला की जगह से एक कमरे में ले गईं। यहीं पर किसी ने काजल को गोली मार दी।

काजल के गोली मारने की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कम्प मच गया। लोग काजल को लेकर अस्पताल के लिए दौड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल को गोली मारने के पीछे बजह प्रेम प्रसंग का होना बताया जा रहा है। गांव में दवी जवान में चर्चा है कि काजल की हत्या उसके प्रेमी ने की है।

हालांकि उसकी हत्या किसने की है यह कोई आधिकारिक रूप से नहीं बता रहा। लेकिन चर्चा है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − sixteen =