Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अलविदा जुमे की नमाज में की अमन चैन की दुआ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पवित्र रमजान माह मे अलविदा जूमे की नमाज को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पालिका प्रशासन द्वारा अलविदा जूमे के मददेनजर विशेष तौर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों खासकर मस्जिद के समीप सफाई खास तौर पर साफ-सफाई की व्यवस्था करायी गई।

पवित्र रमजान माह के आज अलविदा जुमे को नमाज को लेकर शहर की मस्जिदों में भीड़ रही। प्रशासन ने भी जुमे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर की मुस्लिम क्षेत्रों में दोपहर के समय अधिकतर बाजार बंद रहे। रमजान में अलविदा जुमे को लेकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने को लेकर भारी भीड़ रही।

शहर की सभी मस्जिदों के बाहर नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था की । शहर की मुस्लिम बस्तियों में दिन में अधिकतर दुकानें बंद ही नजर आई। लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की थी। सभी मुख्य मस्जिदों और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा।

नमाज में खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। माहे-रमजान के अलविरदा जुमे की नमाज शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा कराई गई। इस दौरान मुख्य रूप में जुमे की नमाज मौलाना ने अदा कराई। मुस्लिमों को ब्यान करते हुए उन्होने माहे रमजान में रोजे की फलीअत ब्यान की।

कहा कि कुरआन में आल्लाह फरमाते है कि ईमान वालों तुम पर रोजों को फर्ज किया गया जैसा कि तुमसे पहली उम्ममों पर रोजो को फर्ज किया गया था। ताकि तुम मुस्तकी और परहेजगार बन जाओं। जिस तरह इंसान के रूह का रोजा होता है। इसी तरह बदन की हरऐक जिज का रोजा होता है। आंखों, हाथ, जबान और पैर सभी का रोजा होता है। जिस्म के जिस जिज से बुराई की उसीका रोजा खत्म हो जायेगा। पहला बसरा रहमत वाला है।

जिसमें खुदा की रहमत नाजिल होती है। इस दौरान उन्होने जुमे की नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने नमाज अदा कर खुदा से देश में भाईचारा कायम करने और अमन चैन कायम करने की दुआ मांगी।

अलविदा जूमे के कारण आज दोपहर के वक्त पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गश्त एवं मस्जिदो के आसपास तैनात रही। दोपहर मे नमाज के वक्त व्यवस्थाओ का जायजा लेने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहाल श्री भटनागर, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सहित नगर क्षेत्र के तीनो थानो की पुलिस तथा महिला थाना पुलिस क्षेत्र मे अलर्ट रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 10 =