उत्तर प्रदेश

Ayodhaya News: मस्जिद के सामने डाली गई कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं, 7 लोग गिरफ्तार

Ayodhya News: एक मस्जिद के सामने कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं डाली गई हैं, जिसके चलते मुस्लिम समाज में गुस्सा व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए अबतक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इन सभी सातों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

अयोध्या में बीते दिन देश में अराजकता फैलाने की इस कोशिश के दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि अयोध्या स्थित दो मस्जिदों के सामने कुछ लोग आपत्तिजनक वस्तुएं फेंक रहे हैं और साथ ही अपशब्द लिखे कागज़ भी। पुलिस ने मामले में कर्यवाही कर अराजक तत्वों की शिनाख्त के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की कार्यवाही और अन्य लोगों की संलिप्तिति पर जांच जारी है।

अयोध्या में घटित हुई यह शर्मनाक घटना देश में अशांति का माहौल फैलाने और साम्प्रदायिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश में अगला कदम है। इससे पहले भी देश के विभिन्न जगहों पर शांति बिगाड़ने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें जहांगीरपुरी हिंसा और खरगोन हिंसा शामिल है।

अयोध्या में मस्जिद के बाहर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने की घटना के तहत पुलिस ने अयोध्या निवासी कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके तहत महेश कुमार मिश्रा, प्रत्यूष श्रीवास्तव, नितिन कुमार, दीपक कुमार गौर उर्फ गुंजन, बृजेश पांडे, शत्रुघ्न प्रजापति और विमल पांडे के नाम शामिल हैं। इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाला मुद्दा बताया जा रहा है, जिसके चलते सभी के खिलाफ NSA के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =