Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गोली मारकर चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

जानसठ।(Muzaffarnagar News) गांव अहरोड़ा में सूखा पेड़ काटने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला सहित ३ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनसे आला-ए-कत्ल लाईसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।जानसठ थाना क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक ही खानदान से संबंध रखने वाले गांव के चौकीदार जगेश पुत्र हरिकिशन एवं रामकिशन का परिवार रहता है। रामकिशन के पुत्र दिनेश एवं शिव शंकर के खेत गांव के बाहर हैं। दोनों के खेतों के पास ही चौकीदार जगेश ने भी अपना मकान बनाया हुआ है।

रामकिशन तथा दिनेश के खेत में एक पापूलर का एक सूखा पेड़ खड़ा हुआ था। आरोप था कि उक्त पेड़ को चौकीदार जगेश तथा उसके पुत्र सोनू ने बिना अनुमति काट लिया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच शनिवार को विवाद हो गया।

शनिवार को नकुल पुत्र दिनेश २७ वर्ष एवं उसके चाचा शिव शंकर पुत्र रामकिशन को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उनके खेत में खड़ा पापूलर का सूखा पेड़ काट लिया गया है तो वे तुरंत ही खेत में पहुंचे। उनके साथ नकुल का भाई भारत तथा शिव शंकर का लड़का विशाल भी मौके पर पहुंच गए। जहां पेड़ काटने को लेकर चौकीदार जगेश पक्ष से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सोनू तथा उसके पिता जगेश ने घर में रखी लाईसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

गोलियां लगने से २७ वर्षीय नकुल पुत्र दिनेश तथा उसके चाचा ५५ वर्षीय शिव शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलियां लगने से नकुल का छोटा भाई भारत पुत्र दिनेश एवं विशाल पुत्र शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत में कार्य कर रही जयत्री पत्नी चिंतामणी भी गोली लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा तथा सीओ जानसठ शकील अहमद मय फोर्स पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में हत्यारोपित जगेश तथा उसके पुत्र सोनू को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से आला-ए-कत्ल बंदूक भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + nine =