उत्तर प्रदेश

Unnao News: मुस्लिम नर्स की मौत पर सीएम योगी ने की शोक संवेदना व्यक्त, भेजी मदद

Unnao News:  बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जीवन हॉस्पिटल में नर्स सुसाइड मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाई है. डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी ने उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले मृतका के परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता का चेक दिया.

Unnao डीएम-एसपी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपये की चेक पीड़ित परिवार को दी है. वहीं डीएम ने ये सहायता राशि मृतका की मां को दी है. डीएम रवींद्र कुमार ने सीएम की तरफ से शोक संवेदना भी व्यक्त की है.

Unnao में बीते शनिवार को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जीवन हॉस्पिटल में नर्स सुसाइड मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाई है. सीएम के निर्देश के बाद डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी ने उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले मृतका के परिजनों से मुलाकात की. डीएम-एसपी ने सीएम योगी की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपये की चेक पीड़ित परिवार को दी है.

बीते शुक्रवार को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जीवन हॉस्पिटल में नौकरी ज्वॉइन करने वाली नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की दीवार से लटकता हुआ मिला था. जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई थी. वहीं एडिशनल एसपी ने अपने बयान में ये भी बताया है की पीएम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है.

Unnao डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बांगरमऊ में 2 दिन पूर्व जो घटना घटित हुई थी, उससे संबंधित जो परिवार है उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 5 लाख की राहत सहायता प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में परिवार को सोमवार को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान कर दिया गया है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + twelve =