News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ईख के खेत में शव मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईख के खेत मे युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित निकटवर्ती गांव शेरनगर के जंगल मे एक युवक का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कर उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। युवक की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक सूफियान पुत्र इरफान निवासी गांव नंगला बुजुर्ग की मौत स गामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा लगातार शातिरों को पकडने का अभियान चलाया हुआ है। चरथावल थाने का टॉप टेन अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे। थाना चरथावल क्षेत्र के अंतर्गत चौकी कुटेसरा का पप्पू पुत्र फारुख जिस पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, आज सुबह थाने के तेजतर्रार आरक्षी सचिन कुमार की सूचना पर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल का टॉप १० व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

 

हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
छपार।(Muzaffarnagar News) थाना छपार पुलिस द्वारा ०१ अभियुक्त को तेजलहेडा से नन्हेडा जाने वाले रास्ते से घायलध्गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनर का टॉप-१० तथा थाना छपार का हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर अपराधी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शेर अली पुत्र नूर मौहम्मद निवासी भैसरहैडी थाना छपार, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त पर गौकशी, गैंगस्टर अधिनियम, गुण्डा अधिनियम जैसी धाराओं में लगभग दो दर्जन अभियोग पजीकृत हैं।

 

जनपद में हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण का हुआ शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला महिला चिकित्सालय में संयुक्त निदेशक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीएमएस महिला द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ।
जनपद में १२ मई २०२२ तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मंडल डॉ० एम०के० चावला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा आत्रे के द्वारा संयुक्त रुप से जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि नियमित टीकाकरण से छूटे दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती के टीकाकरण के लिए यह मिशन इंद्रधनुष – ४.० अभियान चलाया गया है जिसके दो चरण मार्च और अप्रैल में पूर्ण हो चुके हैं आज तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया है ,जो १२ मई तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत किसी भी कारण से नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान भी जारी रहेगा। उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, डीएमसी तरन्नुम, हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर, वीसीसीएम इमरान खान, भूपेंद्र शर्मा, मदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

महिला आंनगबाडी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकरदिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. की जिलाध्यक्ष श्रीमति कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची कार्यकत्रियो ने विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सौपा। इस दौरान अध्यक्षा प्रतिभा त्यागी,संगीता राजपूत, फुलमेश शर्मा, कविता, राखी, रीता, रविता चौधरी,रीतू चौधरी, नीता चौधरी, सुधा त्यागी,गीता शुक्ला, जिला संरक्षक अजब सिह आदि ने संगठन हित मे विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।

 

एसपी सिटी ने ईद को लेकर किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी ईद त्यौहार को जनपद में सकुशल व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हेतु की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईदगाह के इमाम व स्थानीय लोगो से वार्ता की गई तथा ईदगाह को जाने वाले रास्ते, मैदान, और वहां पर खड़े होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को चेक करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

ईद के मद्देनजर ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मस्जिद फक्कर शाह पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एडीएम नरेद्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व नगर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने मस्जिद फक्करशाह के इमाम जनाब खालिद जाहिद साहब से मस्जिद परिसर में बैठ वार्ता की ओर कहा कि आपको अगर किसी भी मामले में कोई समस्या है तो हमे बताये पानी सफाई बिजली के लिए प्रशासन पहले ही निर्देश दे चुका है। इसके साथ ही अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि नमाजियों का ध्यान रखे वो मस्जिद में ही नमाज अदा करे रास्तो पर नहीं। इस पर इमाम खालिद जाहिद ने कहा कि हमारा मजहब किसी को भी तकलीफ पहुंचेगे की कतई इजाजत नही देता। अगर शासन व आम व्यक्ति को अब सड़को पर नमाज पढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो नमाजी मस्जिदों में ही नमाज अदा करेंगे। इस बार उलेमा ने हर एक जुमा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के अहकामात जारी कर दिए हैं। जिसके कारण भीड़ सड़को पर नही आ पाएगी। इसके साथ ही इमाम जनाब खालिद जाहिद साहब में कहा कि वैसे भी नमाज के लिए सही रुख का होना शर्त है और सही रुख मस्जिद में ही हो सकता है सड़क पर नही ओर जब रुख ही सही नही होगा तो नमाज कैसे अदा होगी। इमाम खालिद जाहिद साहब ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि आपको किसी प्रकार की शिकायत का मौका नही मिलेगा सभी नमाजी मस्जिदों में ही नमाज अदा करेंगे।

 

ईद मिलन समारोह का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ईद के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को यह बताना है , कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए एवं एक दूसरे के साथ प्रेम और भाई चारे से रहना चाहिए। इस अवसर पर विघालय की डायरेक्टर श्रीमती चारू भारद्वाज ने विद्यालय के बच्चों को संदेश देते हुए बताया कि हमारे देश में होली, दिवाली, ईद आदि कई त्यौहार मनाए जाते हैं। सभी त्योहारों का अपना एक अलग ही महत्व है। ईद मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है। विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन ने बच्चों को संदेश देते हुए बताया कि जैसे हम दीवाली या होलि का त्यौहार मनाते है ऐसे ही मुस्लिम ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाते है। चांद देखने के बाद ही यह त्योहार मनाया जाता है। एक दूसरे से गले मिलकर बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी ईद की मुबारकबाद देते है। ईद का त्यौहार बड़ा महत्वपूर्ण है । यह लोगों में आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देता है । इस दिन सभी झगड़े समाप्त करके और आपसी मनमुटाव को भुलाकर लोग गले मिलते हैं । गरीबों को दान दिया जाता है । त्यौहार के पहले एक महीने तक रोजे रखते है जिससे लोगों को आन्तरिक शान्ति मिलती है और मानवमात्र के प्रति प्यार को बढ़ावा मिलता हैं । विद्यालय में ईद समारोह के आयोजन पर शाम्भवी, अलिशका, एलाईना, माधव, ऋषीराज, इंशा, और राफिया ने बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । विद्यालय में ईद के कार्यक्रम के सफल संचालन में विघालय कि शिक्षिकाओं – अरूणा , दीक्षा, तान्या , श्वेता, ऐश्वर्या, दिव्या व सिमरन का विशेष योगदान रहा ।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां कराईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के ब्लॉको में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, पोषाहार वितरण एवं गोद भराई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई एवं गोद भराई का कार्य में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिका में आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा पौधों की निराई की गई। जिससे बच्चों में उपरोक्त कार्य द्वारा मानसिक एवं शारिरीक विकास कार्य कराया जा सके।
विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कोविड-१९ के विषय में बच्चों को जानकारी दी गयी, एवं बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करायी गयी एवं कोविड-१९ से बचाव हेतु बच्चों को हाथों की समय-समय पर साफ करने हेतु शिक्षित किया गया।

 

खण्ड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत आदमपुर विकास खंड शाहपुर में पानी की टँकी एवं उसकी सप्लाई का निरीक्षण ए०डी०ओ०(पी०) द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर राम कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत आदमपुर विकास खंड शाहपुर में पानी की टँकी एवं उसकी सप्लाई का निरीक्षण संदीप कुमार ए०डी०ओ०(पी०) द्वारा किया गया, एवं मौके पर ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।

मिला अधजला शव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) काली नदी के समीप अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो लोग एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी काली नदी के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस सूत्रो का कहना है कि शव बुरी तरह जला हुआ है। जिस कारण उसकी शिनाख्त नही हो पा रही है। हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित रहे।

 

ईदगाह पर सुबह साढे छह बजे होगी नमाज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दशकों पुरानी ईदगाह अब नमाजियों के लिए छोटी पड़ने लगी है। लिहाजा ईद उल फितर और ईद उल अजहा की नमाज में लोग सड़कों तक आ जाते हैं। लेकिन इस बार कानून के तकाजे का ख्याल रखते हुए उलेमाओं ने नमाजियों से अपील की है कि ईदगाह में जगह न मिले तो लोग अपने आसपास की कदीमी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करें। इसके लिए शहर की ४० मस्जिदों का चुनाव किया गया है।
पुलिस व प्रशासन ने इन मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का अश्वासन दिया है। शहर की ईदगाह में नमाज का वक्त सुबह ६.३० रखा गया है। जबकि मोहल्लों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदायगी ५.४५ से शुरू हो जाएगी। कोरोना काल में गत २ वर्षों के दौरान ईद के समय में लाकडाउन रहा। लिहाजा ईदगाह में जमाअत से नमाज अदा नहीं हो पाई। २ साल बाद यह पहला मौका होगा कि दीन ए इस्लाम के मानने वाले ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज के लिए जमा होंगे। लाकडाउन की पाबंदियां लगभग हट चुकी हैं, लेकिन कानून का तकाजा है कि लोग सड़कों पर नमाज अदा न करें। जिसको लेकर एक सप्ताह से पुलिस तथा प्रशासन एवं उलेमाओं के बीच मंत्रणा चली। आम सहमती से उसका भी हल निकाला गया।
ईद के मौके पर नमाज अदायगी केवल ईदगाह पर करने को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों से उलेमाओं का मंत्रणा हुई। जिसमें इस बात पर सहमती बनी कि ईदगाह में जगह कम पड़ने पर नमाज अदायगी मोहल्लों की कदीमी एवं बड़ी मस्जिदों में की जाए।
ताकि किसी आने जाने वाले को दिक्कत न हो। एक सप्ताह तक चले मंथन के बाद उलेमाओं ने सभी मुस्लिमों से अपील भी की। शांति समितियों की बैठक में इस बात को लेकर आम सहमती भी बनी।
जिसके बाद उलेमाओं की ओर से ही ४० मस्जिदों का चयन किया गया है। हांलाकि आवश्यकता अनुसार मस्जिदों में ईद की नमाज बढाई भी जा सकती है।
शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खालापार, लद्धावाला तथा मल्हूपुरा में लोगों से अपील की गई है कि ईदगाह में जगह कम पड़ने के चलते मुस्लिम लोग मस्जिदों में भी नमाज अदा करें। इसके चलते शहर कोतवाली क्षेत्र के लद्धावाला में मस्जिद बैतुल मुकर्रम में सुबह ५.४५, नबी ए करीम मस्जिद में सुबह ७.१५, मस्जिद आयशा शाहबुद्दीनपुर में ७.१५ पर ईद की नमाज अदा होगी। इसी तरह खालापार में मस्जिद फक्करशाह व एक मीनार एवं अजमत अली में सुबह ६.०० बजे नमाज होगी। मस्जिद नई आबादी किदवई नगर में दीनी मस्जिद पर प्रातरू ७.१०, रहीमिया मस्जिद पर प्रातरू ६.०० बजे तथा जमियत उल राईन मस्जिद में ७.०० बजे सुबह ईद की नमाज अदा होगी। नमाज की तैयारियों के लिए इन मस्जिदों में वजु के लिए पानी, नमाज के लिए अतिरिक्त सफ तथा हवा व धूप आदि से बचाव के लिए शामियानों का इंतजाम किया जा रहा है।
क्या कहते हैं शहर मुफ्ती जुल्फिकार हुसैन-ईदगाह में जगह कम पड़ने पर नमाज सड़कों पर अदा न कर मस्जिदों में अदा करने की अपील की जा रही है। शहर मुफ्ती जुल्फिकार हुसैन फरमाते हैं कि मुल्क के कानून के हिसाब से यह सही है। उनका कहना है कि ईदगाह के आसपास रिहायशी बस्तियों के बसने के कारण जगह कम पड़ती जा रही है। वर्षों से ईद की नमाज जगह कम होने के कारण ईदगाह के साथ आसपास सड़कों पर भी अदा होती रही है। यह एक परंपरा भी है, लेकिन हुकुमत का कानून मानना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है। इसलिए नमाज सड़क पर अदा न यदि सिर्फ ईदगाह और मस्जिदों में अदा की जाए तो बेहतर रहेगा।

 

मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने आपस मे झगड रहे 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी पंकज पन्त की मौजूदगी मे चल रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने आपस मे झगड रहे 6 लोगों को शान्ति भंग के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया।

 

मारपीट का आरोप
ककरौली।(Muzaffarnagar News) आपसी विवाद मे हुई मारपीट व झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। सूत्रो के अनुसार गांव ककरौली मे कुरैशी समाज के दो पक्षो बीच मामूली कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। गांव मे झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अभियुक्त अनूज उर्फ गुड्डू पुत्र किशोर कुमार निवासी दौराला जनपद मेरठ हाल पता असहर कालोनी औद्योगिक क्षेत्र सूजडू थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को रूडकी रोड, रामपुर तिराहा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 आशुतोष सिंह द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र मंजूर निवासी घासमण्डी कस्बा व थाना थानाभवन जनपद शामली को चौकडा नहरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त विपुल उर्फ जॉनी पुत्र राजसिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को सूर्या अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त शहजाद पुत्र नसीम निवासी ग्राम राजूपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को ग्राम नरा बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

कार्यकारिणी की घोषित
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज की सद्प्रेरणा से संचालित जीयो गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार की रविवार को बर्फ खाने में कमल गोयल की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें गणेश स्तुति के पश्चात् महामंत्र कराकर बैठक प्रारम्भ की गई। बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
कार्यकारिणी में एड. अमरकान्त गुप्ता, डॉ मनोज काबरा, सुरेन्द्र अग्रवाल को संरक्षक, कमल गोयल को अध्यक्ष, अतुल कुमार गर्ग को महामंत्री, सुभाष गर्ग कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार गोयल, श्यामलाल बंसल संस्थापक, लोकेश चन्द्र, आरके मालिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोहर लाल कालरा, ताराचन्द वर्मा , डॉ. आर. के. सिंघल, शिशु कान्त गर्ग उपाध्यक्ष, अजय गर्ग बैंक, मुकेश बिंदल सचिव, एड. आलोक गर्ग, गोपाल मित्तल सहसचिव, होतीलाल शर्मा, सुनील जैन, अजय गर्ग प्रचार सचिव चुने गये। कार्यकारिणी का शीघ्र ही विस्तार किया जायेगा। जून माह में महाराज श्री के गीता सत्संग, १५ मई को राधा जागरण पर विचार विमर्श हुआ।

अंत्येष्टि स्थल का खण्ड विकास अधिकारी ने निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पलड़ी विकास खंड शाहपुर में वर्ष २०२१-२२ के निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण ए०डी०ओ०(पी०) एवं जेई(आर०ई०डी०) द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर राम कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पलड़ी विकास खंड शाहपुर में वर्ष २०२१-२२ के निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण संदीप कुमार ए०डी०ओ०(पी०) एवं बृजेश जेई(आर०ई०डी०) द्वारा किया गया, एवं मौके पर ग्राम प्रधान उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान वुडन रूम एवं कार्यालय पर लेंटल डल चुका है, शांति स्थल पिलर स्तर पर है, शेष कार्य होना अभी शेष है, ग्राम प्रधान को सानुरोध निर्देश दिए गए कि ३१ मई से पूर्व उक्त अंत्येष्टि स्थल कार्य शत प्रतिशत अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना हैं।

 

ई रिक्शा में मांस ले जाते पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ई-रिक्शा मे मांस लेकर जा रहे आरोपी को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने पकड कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे जांच पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी के गांव अलमासपुर चौराहे के समीप ई-रिक्शा मे जा रहे मांव को हिन्दू संगठन के लोगो न े पकड कर पुलिस को सौप दिया। जिसे पुलिस ने अपने साथ थाने ले आई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान शिवसेना जिलाध्क्ष बिटटू सिखेडा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी आदि विभिन्न हिन्दू संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने जांच करवाकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

डीएम कार्यालय पर पहुंचकर दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे भौराकला के ग्रामीणो ने स्कूल प्रबन्धक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर व्यापारी नेता जयवीर सिंह के नेतृत्व मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे बताया कि प्रार्थी बृजवीर सिंह पुत्र कदम सिह ने बताया कि वह भौराकला का रहने वाला है। तथा ग्राम भौराकलां में जूनियर हाई स्कूल जिसका नाम समाज सेवक जू.हा.स्कूल है। जिसका प्रबन्धक कंवरपाल सिंह है। प्रार्थना पत्र मे अगवत कराया कि इस स्कूल के पास पौने आठ बीघा जोत जमीन हे। जिसको पिछले पॉच-छह वर्षो से रविन्द्र पुत्र सरदार सिंह ठेके पर बो देता है। आरोप है कि 75 से 80 हजार रूपये प्रति वर्ष वह स्कूल के प्रबन्धक को देता है। आरोप है कि कंवरपाल सिह इस पैसे का इस्तेमाल अपने घर के कार्यो मे करता है। जो कि उचित नही है। आरोपित किया कि जमीन के पैसो को वह स्कूल के कार्यो मे नही लगाता है। स्कूल मे लगभग 20-22 आम के पेड थे। आरोप है कि उक्त पेड कटवा कर उनका लगभग 3 लाख रूपये निजी काम मे इस्तेमाल कर लिया है जिससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। स्कूल की पार्टी बाजी के कारण बच्चों की संख्या घट रही है। अतः उक्त मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही करायी जाए। इस दौरान इस दौरान व्यापारी नेता जयवीर सिह,ब्रजवीर सिह,ओमबीर सिह,प्रताप सिह, वीरेन्द्र, शिवकुमार, रणबीर सिह आदि मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने पैट्रोल पम्पों का किया निरीक्षण
खतौली।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी खतौली के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं बाट-माप निरीक्षक द्वारा तहसील खतौली में मै० शगुन किसान सेवा केन्द्र सठेड़ी एवं अन्य पैट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय के नेतृत्व में विकास सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं बाट-माप निरीक्षक सैलेजा राय द्वारा तहसील खतौली में मै० शगुन किसान सेवा केन्द्र सठेड़ी एवं अन्य पैट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटतौली एवं अपमिश्रण सम्बन्धी शिकायत नहीं पायी गयी।

 

मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राज एकेडमी शाहपुर में भारत विकास परिषद ’ समृधि’मुजफ्फरनगर के सौजन्य से मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य संयोजक अवनीत कुमार(आधुनिक गैस मुजफ्फरनगर)वाले अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, अरविंद गर्ग ,प्रधानाचार्या उषा अस्थाना निर्णायक मंडल में रहे।शूबी मिर्जा(प्रधानाचार्या)साक्षी,भावना, फिजा,सारा,श्वेता,शीबा,आदि उपस्थित रही।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखत,उजमा परवीन,द्वितीय स्थान खुशी व तृतीय स्थान पर वंशिका कश्यप रही सांत्वना पुरस्कार, रिया,इरम,कनक,उजमा ,नाजिश,व तमन्ना को दिया गया।

 

विकास बालियान के पिता को दी श्रद्धाजंलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश की पूर्ववर्ती योगी सरकार में गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा पहुँचे विकास बालियान के आवास पर और गन्ना मंत्री सुरेश राणा जाट कॉलोनी स्थित फिल्म अभिनेता और वरिष्ठ पत्रकार विकास बालियान के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने विकास बालियान के पिता वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने अपने संस्मरण बताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सिंह निष्पक्ष और सत्य पर चलने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने पुत्रों में भी वही संस्कार दिए। यह परिवार जनपद का एक प्रगतिशील परिवार है जो लगातार उन्नति पथ पर आगे बढ़ रहा है यह सब इस परिवार को दिवगंत सुखपाल सिंह जी की शिक्षा दीक्षा और आशीर्वाद के चलते ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सुखपाल सिंह आध्यात्मिक व्यक्ति थे वह किसी का भी बुरा नहीं चाहते थे, स्पष्ट वादी थे और कभी भी किसी से डरते नहीं थे। उन्होंने हमेशा सच्चाई का मार्ग अपनाया। वह डेरा सच्चा सौदा से जुड़े थे और उनके प्रयास से हजारों लोग डेरे के अनुयाई बने, जिनमें जज, अधिवक्ता, राजनीतिक, व्यापारी, सामाजिक, चिकित्सक, किसान समस्त व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल थे। सुरेश राणा ने कहा कि सुखपाल सिंह उनसे विशेष स्नेह रखते थे और उन्हें भी पुत्र की तरह ही मानते थे।
उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह जी के सुपुत्र और विकास बालियान और विपिन सिंह बालियान को उनके आदर्शों पर चलते हुए ऐसा कार्य करना चाहिए कि लोग उनके पिता को हमेशा याद रखें। विकास बालियान के आवास पर विपिन सिंह बालियान, विवेक तोमर, सिद्धार्थ बालियान, चिराग बालियान, पंकज बालियान, विजेंदर सिंह, जाहिद हुसैन, अशफाक अंसारी, अमित बढ़ेडी प्रमुख, विराज तोमर इत्यादि उपस्थित थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गन्ना किसानों के लिए बहुत कुछ करने का प्रयास किया ऐसी ऐसी योजनाएं लेकर आए जिसके बाद मिलो पर दबाव बना कि वह किसानों का शीघ्र से शीघ्र भुगतान दे उनको गन्ना पर्ची समय से दे और गन्ने की सट्टा आवंटन नीति भी पारदर्शी हो उन्होंने कई मिलो की कार्य क्षमता बड़वाई तो कई बंद चीनी मिलों को प्रारंभ कराया।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर कन्या इन्टर कालेज शाहपुर में आज भारत विकास परिषद समृद्धिके सौजन्य से झालर एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं द्वारा मनभावन झालर एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाये गए।ग्रीटिंग कार्ड में अंकिता, नताशा व मानसी ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, झालर बनाने में नशरा, जेबा व मिसबा क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में श्री अवनीत कुमार (आधुनिक गैस वाले)अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार,अरविंद गर्ग प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, शिवानी अरोरा , ज्योति त्रिपाठी,आदेश, दिव्या नामदेव, तनु सैनी रही।

जिला महिला अस्पताल मे मॉक ड्रिल कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आज जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का अवलोकन डॉ एम.के. चावला संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल द्वारा किया गया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जिला महिला चिकित्सालय में क्कढ्ढष्ट (पीडियाट्रिक इंटर्सिव केयर यूनिट) वार्ड बनाए गए हैं, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए हैं तथा जहां पर ४० बेड की व्यवस्था की गई है।आज की मॉक ड्रिल में वेंटिलेटर चेक किए गए साथ ही ऑक्सीजन पाइप लाइन का प्रेशर व सप्लाई की भी जांच की गई, तथा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के बाद संयुक्त निदेशक डॉ एम०के० चावला द्वारा जिला चिकित्सालय मे भी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश उपाध्याय , डॉ सारंग नारंग जिला सर्विलांस अधिकारी अलका सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 7 =