वैश्विक

मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां भारती की संतानों से आज जमर्नी में आकर मिलने का अवसर मिला: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बर्लिन में भारतीयों को संबोधित किया। जय श्री राम की गूंज और मोदी-मोदी के नारे के बीच जर्मनी में बसे भारतीयों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। Prime Minister Narendra Modi ने देश के विकास से लेकर लोकल फॉर वोकल, स्टार्टअप, अनुच्छेद 370 हटाने समेत अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पर बीच में एक समय ऐसा भी आया जब प्रधानमंत्री भाषण देते हुए रुक गए और बोले रुकावट के लिए खेद है।

Prime Minister Narendra Modi ने बर्लिन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां भारती की संतानों से आज जमर्नी में आकर मिलने का अवसर मिला है। आज सुबह मैं बहुत हैरान था कि यहां इतनी ठंड है लेकिन कईं छोटे छोटे बच्चे भी सुबह 4-4.30 बजे आ गए थे। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मेरी बड़ी ताकत है।

Prime Minister Narendra Modi ने अपने भाषण में कुछ ऐसी बातें बोलीं जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इसी काल में भारत ने 150 से ज्यादा देशों को जरूरी दवाइयां भेजकर अनेकों जिंदगियां बचाने में मदद की है। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने हंसते हुए कहा, “साथियों आज की ताजा खबर, रुकावट के लिए खेद है।”

Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “आज विश्व गेहूं की कमी का सामना कर रहा है। इस समय हिंदुस्तान का किसान दुनिया का पेट भरने के लिए आगे आ रहा है। जब भी मानवता के सामने कोई संकट आता है, तो भारत समाधान के साथ सामने आता है। यही नया भारत है, यही नए भारत की ताकत है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो संकट लेकर आते हैं संकट उनको मुबारक, भारत सॉल्यूशन देता है।

बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप में से जो लोग बरसों से भारत नहीं गए हैं उन्हें शर्मिंदगी महसूस करने की जरूरत नहीं है। पर हां, उनको जरूर लगता होगा कि ये हुआ कैसे? इतना बड़ा परिवर्तन आया कैसे? इस पर हॉल में मौजूद लोग मोदी-मोदी चिल्लाने लगे। जिसे सुनकर प्रधानमंत्री बोले, “जी नहीं साथियों आपका आंसर गलत है।”

Prime Minister Narendra Modi ने गुड्स एंड एक्सपोर्ट की बात करते हुए कहा कि पिछले साल भारत से करीब 50 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हुआ है। इस बात पर जब हॉल में मौजूद लोगों ने ताली नहीं बजाई तो प्रधानमंत्री ने हंसते हुए कहा कि आंकड़ा देखकर हाथ जम गए क्या? जिसके बाद हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 16 =