Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: ईद-उल-फितर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

खतौली। (Khatauli News) ईद उल फितर का त्योहार नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते दो साल बाद ईदगाह के साथ साथ नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज सामान्य रूप से अदा की गई। इस दौरान उलेमा ए कराम ने आपसी सौहार्द और मुल्क की तरक्की की दुआएं कराई।

नगर की मस्जिदों में अल सुबह से ही ईद की नमाज का सिलसिला शुरु हो गया था। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान पहुंच अपने बुजुर्गों को इस्सालाहे सवाब किया। उसके बाद मिठाईयां ओर शीर खिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। कोविड महामारी के चलते दो साल बाद ईदगाह में नमाज अदा की गई

ईद उल फितर की नमाज को लेकर नगर और देहात के लोगों में काफी उत्साह था हालांकि प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की। ईदगाह मैदान में इस बार शानदार सफाई और बेहतरीन व्यवस्था देखने को मिली वही नमाजियों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

जहां इस बार ईदगाह कमेटी की ओर से सफाई आदि की अच्छी व्यवस्था की गई थी वहीं प्रशासन की ओर से भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई और लगातार ईद की नमाज से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आखरी समय तक प्रशासन लगा हुआ नजर आया।

ईद के दिन भी सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह का मैदान के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल के साथ साथ फोर्स के जवान भी तैनात किए गए थे वहीं आला अधिकारी लगातार मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन के सहयोग के लिए ईदगाह कमेटी ने प्रशासन का आभार जताया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =