Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाई चारे के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने में लगी रही

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में आज ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया जिले में तमाम थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की अगर हम बात करें तो मुजफ्फरनगर की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने में कड़ी मशक्कत के साथ लगी रही।

जनपद में ईद उल फितर की नमाज ईदगाह स्थलों पर सकुशल हुई सम्पन्न। डीएम व एसएसपी के निर्देश में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद,ड्रोन की मदद से की गई निगरानी। मुजफ्फरनगर में ईद उल फितर का त्यौहार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई जागरूकता के साथ ही मनाया गया गया।

मंगलवार को ईद का पर्व शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास और आस्था से मनाया गया। शासन के फरमान के बाद सड़कों पर नमाज अदा नहीं हुई। पूरे जिले में ईद का पर्व उल्लास के मनाया गया।जनपद के साथ ही शहर में पवित्र पर्व ईद उल फितर की नमाज शहर मुजफ्फरनगर की मुख्य ईदगाह सहित तमाम मस्जिदों में संपन्न हो गई है।

स्वयं सवेरे 5 बजे से ही मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव नगर भ्रमण पर रहे एवं यह सुनिश्चित किया कि मुजफ्फरनगर शहर में मुजफ्फरनगर जनपद के किसी भी क्षेत्र में मस्जिदों के बाहर सड़क पर नमाज ना हो इसका पूरी तौर से पालन कराया गया।

शहर मुजफ्फरनगर की ईदगाह एवं मुजफ्फरनगर की तमाम मस्जिदों में सवेरे 6 बजे से सवेरे 7बजे तक नमाज ईद उल फितर अदा की गई। इतिहास में पहली बार मस्जिदों के भीतर ही ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ऐसा ही शहर मुजफ्फरनगर की ईदगाह में हुआ वहां पर भी सिर्फ ईदगाह परिसर में ही ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।मौलाना ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह और पैगंबर मोहम्मद साहब सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं है बल्कि दुनिया के तमाम मानने वालों के लिए भी हैं। मुल्क में शांति और तरक्की के लिए दुआ कराई।

नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी। घरों में पकवानों की सुगंध छायी रही। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। माल, पार्क, सार्वजनिक स्थलों पर पर्व की खुशियां मना रहे लोगों की भारी भीड़ जुटी।

ग्रामीण क्षेत्रों की कुछ मस्जिदों में सवेरे 8 बजे भी ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। सभी जगह शांति एवं व्यवस्था के लिए पुलिस बल एवं प्रशासन मुस्तैदी के साथ तैयार है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव पूरे प्रशासनिक अमले के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे है एवं लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दीं।

साथ ही सेक्युलर फ्रंट, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में शानदार कार्य एवं ईद के पर्व पर शांतिपूर्वक नमाज अदा किए जाने एवं पूर्ण रूप से सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सम्मानित भी किया गया।

शहर ईदगाह पर शुभकामनाएं देने के लिए सपा नेता सौरव स्वरूप उर्फ बंटी, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल समाजसेवी गौहर शिदीकी, कुल्लन देवी आदि मौजूद रहे । सुरक्षा व्यवस्था में खुद एसएसपी अभिषेक यादव, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, एवं थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली अनंत देव मिश्रा भारी फोर्स मौजूद रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 15 =