Muzaffarnagar News: गर्वनमैन्ट पेंशनर्स ऑर्गेनाजेशन का 8 मई को होगा महाधिवेशन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गर्वन्मैन्ट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष इजि.डी.पी.जैन ने बताया कि संगठन का महाअधिवेशन आगामी आठ मई को जिला पंचायत के चौ.चरण सिह सभागार मे होने जा रहा है। इस 31 वें महाअधिवेशन मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, डीएम चन्द्र भूषण सिंह, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार, सीएमएस डा.राकेश, ट्रेजरी अफसर संतोष कुमार इसमे सम्मलित रहेंगे।
इस महाअधिवेशन मे देवबन्द, सहारनपुर, रूडकी, हरिद्वार, शामली, गाजियाबाद, बिजनौर आदि के पेंशनर्स के प्रतिनिधि मंडल भी सहभागिता करेंगे।मेरठ रोड पर सरस्वती शिशु मन्दिर मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंजि.डी.पी.जैन ने बताय कि अधिवेशन मे निर्धन व असहाय महिलाओं को आजीविका के लिए सिलाई मशीने दी जाएंगी।
और 80 वर्ष से अधिक आयु के सक्रिय एवं संगठन को समर्पित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि महाधिवेशन मे पेंशनरों को मंहगाई भत्ते का राहत का एरियर देना,पेंशन आयोग का गठन करना तथा 30 जून को रिटायर्ड हुए पेंशनर्स को नेशनल वेतन वृद्धि का लाभ देना तथा स्थानीय स्तर पर ट्रेजरी द्वारा अन्य जनपदों मे जिला चिकित्सालय द्वारा हाई सेंटर को रैफर किए गए उपचार को मान्यता प्रदान करना जैसी मांगे रखी जाएंगी।
इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन हेतु अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव भी कराया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंघल, इजि.डी.पी.जैन,बी.आर.शर्मा,के.के.शर्मा, ब्रजमोहन अग्रवाल,यू.सी.वर्मा, कोषाध्यक्ष इजि.प्रेमचन्द, पूर्व महामंत्री हुकम चन्द शर्मा, क्षेत्रिय प्रभारी सुभाष चन्द अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले,इजि.बी.बी. गुप्ता के अलावा महामंत्री डी.के.गुप्ता भी उपस्थित रहे।
महामंत्री डी.के.गुप्ता ने जनपद के अलावा मंडल के बाकी जिलों के रिटायर्ड पेंशनर्स से भी अपील कि है कि वे 8 मई को इस महा अधिवेशन मे भाग लेकर संगठन की एकता को मजबूत करें।

