वैश्विक

मरकज़ के मरीज़ों की वजह से एक दम से करोना के केसों में बढ़ोतरी: एक और व्यक्ति की मौत

दिल्ली में मरकज़ के मरीज़ों की वजह से एक दम से करोना के केसों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी दिल्ली में करोना फैलना चालू नहीं हुआ। इसी तरह एहतियात बरतते रहिए। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि दिल्ली में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से तीन लोग मरकज से निकाले गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अभी दिल्ली में कोरोना के कुल 293 मामले हैं।

कल मामलों में 141 की बढ़त हुई है इसमें 12 मामले दिल्ली के थे और 129 मामले मरकज़ के थे। इन 293 मामलों में से 182 मामले मरकज़ के हैं। अभी तक देश और दिल्ली स्टेज 2 में है। अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि, एक तो भाषा की परेशानी है ज्यादातर लोगों को ना तो हिंदी आती है और ना ही अंग्रेजी आती है

Image

क्योंकि दूर-दूर के राज्यों के हैं, कई विदेशी हैं। दूसरा उनको लगता है कि हमको अस्पताल में क्यों रखा गया है। पुलिस से मदद मांगी गई है।जुमे के दिन वैसे तो दिल्ली के जामा मस्जिद में बहुत भीड़भाड़ दिखाई देती है

लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। हमेशा गुलजार रहने वाला जामा मस्जिद और उसके आस-पास का इलाका आज वीरान नजर आ रहा है। लोगों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने घरों में ही नमाज पढ़ी।

गाजियाबाद के आइसोलेशन केंद्र में नर्सों के साथ दुर्व्यवहार पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वो जघन्य अपराध है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =