Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा

मुजफ्फरनगर। पुलिस को देखकर छिपने वाले तथा पुलिस के जाने पर फिर बाहर घुमने वाले सचेत हो जाए। लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए नई व्यवस्था लागू की गयी।

सड़कों पर बिना वजह वाले लोगों की वीडियो बनाकर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराकर एफ आई आर की कॉपी उनके घर पर चस्पा की जाएगी। पुलिस कप्तान अभिषेक यादव ने बताया कि एफ आई आर की होम डिलीवरी पुलिस करेगी।

उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर घूमते पाए जाते हैं, इसके लिए आम जनता को भी हिदायत दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति उनके पड़ोस में सड़क पर घूम रहा है तो वे उसकी वीडियो बनाएं और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग ९६९०११२११२ पर सेंड कर दे

व्हाट्सएप पर इसी डिटेल भी लिख दे । वीडियो के आधार पर ही पहचान कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी यदि दूसरी बार लॉक डॉउन तोड़ने जैसी कोई बात सामने आती है तो उसके विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जिसमें आसानी से जमानत होना मुश्किल होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =