Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर निकाली पदयात्रा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्री हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए संचालित यात्रा मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंची जहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह गंभीर सल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद सलीम व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला छात्र प्रमुख प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता अपुल मित्तल, विकास गर्ग, विवेक शर्मा, अनुभव सैनी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना अति आवश्यक है एक देश एक कानून में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु में जन जागरण जागरूकता अभियान बनाने के उद्देश्य से ८ मई २०२२ को हरिद्वार से दिल्ली की पदयात्रा निकाली जा रही है

जिसमें भारतवर्ष की सभी धार्मिक संस्थाएं सामाजिक संस्थाएं अध्यात्मिक संस्थान एनजीओ और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है

इस कार्यक्रम का संचालन हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के द्वारा किया जा रहा है इस पदयात्रा में प्रेम सागर गुप्ता मुख्य संरक्षक रूप सिंह नागर संरक्षक डॉक्टर अश्वनी गौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदेव पाराशर वरिष्ठ कानूनी सलाहकार कुमारी प्रज्ञा सिंह प्रवक्ता जी सिंह भाटी मनीष कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी राजकुमार आर्य कपिल मलिक प्रशासनिक सलाहकार आदि यात्रा लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे।

बैटरे, जैनरेटर चोरी

भोकरहेड़ी। (Muzaffarnagar News) चोरों के हौसले अभी भी बुलंदी पर है आये दिन चोरी की वारदात कर चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे है। ऐसा ही भोकरहेड़ी के एक पब्लिक स्कूल में हुआ। जहां चोरों ने स्कूल से जैनरेटर, बैटरा, डीवीआर इत्यादि सामान चोरी कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा होगा। पब्लिक स्कूल के कमरों के तालों को तोड़कर चोरो ने दिया चोरी की घटना को अंजाम. जहां मार्ग पर स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल से जेनरेटर ,बड़ी बैट्रियां, डीवीआर आदि सामान को रात्रि में चुरा लिया। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में बरला की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी। बताया जाता है कि एक पखवाड़े के भीतर

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + eleven =