Muzaffarnagar News: एसएसपी अभिषेक यादव ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशवा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश संख्या ४०रष्ठता पदोन्नति) २०२१ के द्वारा उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली-२०१५ यथा संशोधित में निहित निर्देशों के अन्तर्गत अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुये ज्येष्ठता के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप इन्हें इनके वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा निम्नलिखित उ०नि० नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। पदोन्नति निरीक्षकों के नाम जितेन्द्र सिंह, संजय कुमार, श्रीमती निधि, श्रीमती ममतेश। पदोन्नति पाये समस्त उप निरीक्षकगण अपने नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे
कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ०२ वर्ष की अवधि तक परीवीक्षाधीन रहेगे. जिसे सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे बढ़ाया जा सकेगा। सफलतापूर्वक परिवीक्षाकाल पूर्ण करने पर सक्षम स्तर से इस हेतु आदेश निर्गत किये जायेगे।

