उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के चित्रकारों ने चित्रकला प्रतियोगिता में फहराया परचम

Muzaffarnagar News आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में 10 मई अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति के शुभारंभ के उपलक्ष में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश में संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम के नायक विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ मंडल मेरठ में किया गया जिसका परिणाम आज घोषित किया गया

जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद के कलाकारों ने बाजी मारी है तथा जनपद का नाम रोशन किया है विदित हो कि यह प्रतियोगिता कल तीन केंद्रों पर अलग-अलग आयोजित की गई थी. जिसमें मुजफ्फरनगर केंद्र पर 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया कुमारी शिवानी ने मंगल पांडे के अलग-अलग जीवन पर आधारित सुंदर चित्रों की रचना की जो बहुत ही प्रभावशाली अंकन दिखाई पड़ता है

उनकी उस कलाकृति के लिए निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी शगुफ्ता द्वितीय इकरार तृतीय स्थान माहेनूर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया अंजुम परवीन पंचम स्थान पर रही तथा चार चित्रकारों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को कार्यक्रम संयोजक दुर्जन सिंह राणा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश ने प्रशस्ति पत्र व धनराशि से पुरस्कृत किया. निर्णायक मंडल में डॉ वंदना शर्मा व अनस सुल्तान चित्रकार रहे इस अवसर पर राणा ने बताया कि राज्य ललित कला अकादमी उभरते और संघर्षशील कलाकारों के लिए बहुत काम कर रही है

 उन्हें अनेक कला शिविरों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान कर रही है तथा देश में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में निरंतर लगी हुई है सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को मा.अध्यक्ष श्री सीता राम कश्यप जी द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है पुरस्कार प्राप्त कलाकारों के चित्रों की नौचंदी मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई

जिसे कला प्रेमियों ने सराहा इस अवसर पर मुजफ्फरनगर कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर राजबल सैनी झम्मन लाल पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सोहन सिंह दिल्ली के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ प्रदीप सिंह आदि रहे।

इस प्रदर्शनी में सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर केंद्र से जिसके संरक्षक प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह थे और कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजबल सैनी थे

नौचंदी मैदान मेरठ में आयोजित प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय और चतुर्थ पुरस्कार मुजफ्फरनगर के प्रतिभागियों शिवानी प्रथम शगुफ्ता द्वितीय माहेनूर चतुर्थ स्थान पर रहीं। जबकि मुजफ्फरनगर के ही अनमोल सोनी, रितिका शर्मा, श्रुति गुप्ता, आरुषि का कार्य भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − seven =