Muzaffarnagar News: राज्यपाल ने जिला कारागार व जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के जनपद दौरे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। राज्यपाल के दौरे के चलते जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आगमन सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओ को पूर्व मे सुनिश्चित कर लिया गया।
जनपद आगमन पर राज्यपाल श्रीमति आनन्दी बेन पटेल ने विभिन्न कार्यक्रमो मे शिरकत की। उनके जनपद प्रवास के कारण नगर के विभिन्न मार्गो,चौराहों तथा बाजारो मे जगह-जगह पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दूसरी और प्रशासनिक अधिकारी राज्यपाल के दौरे के कारण भ्रमण कर अधिनस्थो को व्यवस्था सम्बन्धी निर्देश देते नजर आए।
डाक बंगले से प्रस्थान पर जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित सखी-वन स्टॉप केन्द्र के भ्रमण एवं निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार,सीएमएस डा.राकेश कुमार,महिला सीएमएस डा.आभा आत्रेय,डा.गीतांजलि वर्मा,डा.नवनीत बंसल,डा.पुनीत आदि मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar राज्यपाल @anandibenpatel ने कृषको से फसल अवशेष प्रबन्धन करते हुए फसलो के अवशेषो से जैविक खाद तैयार करने हेतु अपील की. कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन. इपको आंगनबाडी , गन्ना शोध संस्थान आदि द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन किया । pic.twitter.com/V6ulUajK43
— News & Features Network (@mzn_news) May 11, 2022
जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात राज्यपाल जिला कारागार के भ्रमण एवं निरीक्षण के लिए जिला कारागार पहुंची। इस दौरान कक्षा नौ व कक्षा बारह की छात्राएं भी जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
इस दौरान राज्यपाल द्वारा महिला कैदियों को साड़ी, सूट एवं उनके बच्चों को भी कपडे आदि वितरित किये गये। इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेलर कमलेश कुमार, डिप्टी जेल सुरेंद्र मोहन, प्रहलाद िंसह, डिप्टी जेलर, मेघा राजपूत, डिप्टी जेलर लक्ष्मी देवी,सुरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।

