Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आत्महत्या के इरादे से कूदे व्यक्ति के कटे पैर, हालत गम्भीर

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे खुदकुशी करने के लिऐ कूद गया, जिसमे उसके शरीर के दो भाग हो गए, इसके बाद मौके पर लोगो ने फड़फड़ाते हुए व्यक्ति के मदद लिए १०८ एम्बुलेंस को कॉल किया,

मौके पर कूकडा ब्लॉक से पहुंची १०८ एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी अतेंद्र कुमार व पायलट फहीम ने युवक को एंबुलेंस में बैठाया। गंभीर हालत देखते हुए ईएमटी अतेंद्र ने प्राथमिक उपचार भी किया।

घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमटी अतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति नाम राजू (६०) निवासी अलमासपुर थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। १०८ एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने इस कार्य के लिए स्टाफ की काफी सराहना की।

शातिर को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते लगातार शातिरों को पकडने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी किदवईनगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र साजिद निवासी नबिया करीम मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को०नगर जनपद मुजफ्फरनगर को एटूजेडं रोड मछली बाजार के सामने को०नगर मुजफ्फरनगर से मय नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया ।

वांछितों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष्का अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते चौकी प्रभारी खालापार उप निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त अंकुल कुमार पुत्र रूपचंद निवासी बहादरपुर थाना सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर व विशाल कुमार पुत्र स्व० सुभाष चंद्र निवासी ग्राम सिमर्थी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को सहारनपुर अड्डा रुड़की रोड को०नगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − one =