Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गंगा के घाटो पर साफ-सफाई को लेकर नाले की साफ-सफाई एवं फोगिंग छिडकाव करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  कलेक्ट्रेट लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए प्रत्येक अधिकारी से विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गई।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बायो-मेडिकल वेस्ट की समीक्षा किए जाने हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में बायो मेडिकल वेस्ट को मानक के अनुसार कलेक्ट कर उनका निस्तारण कराया जाए। जनपद में पॉलिथीन के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में टीम गठित कर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया की जनपद में इकट्ठे होने वाले सॉलिघ्ड वेस्ट का प्रबंधन कर ससमय निस्तारण कराया जाए। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ मुजफ्फरनगर ने बताया की अप्रैल माह में प्रदूषण फैलाने वाले २७ वाहन का चालान किया गया तथा १० साल से पुराने डीजल १५ वाहनों को जांच कर एनओसी जारी की गई।

२५ पेट्रोल वाहन पर कार्यावाही की १० वाहनो की पंजीयन निरस्त किये गये। बैठक में वन विभाग से जिला वन अधिकारी श्री कन्हैया पटेल द्वारा बताया गया कि आगामी जून-जुलाई माह में शासन द्वारा ३०.३० लाख पौधारोपण का लक्ष्य जनपद को प्रदान किया गया है, जिसमें वृक्षारोपण कार्य से सम्बन्धित भूमि चिन्हित एवं गड्ढा खुदान की सूचना वनाधिकारी को दे। साथ ही शासन के निर्देशों अनुसार अमृत महोत्सव उद्यान कार्यक्रम चलाए जाने की भी योजना है

जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में ७५ पौधों के माध्यम से कोई चित्र जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम, तिरंगा ध्वज इत्यादि बनाए जाएं तथा नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में ७५० पौधों का लक्ष्य अमृत महोत्सव उद्यान के लिए निर्धारित किया गया है। समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने कार्य को गंभीरता से लें एवं शासन की मंशा अनुरूप कार्य को संपन्न कराएं

यदि किसी विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही पाई गई तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एम०डी०ए० सचिव महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला वन अधिकारी कन्हैया पटेल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 3 =