स्वास्थ्य

Health care in Summer: केमिकल से पके फलो से करे परहेज

Health care in Summer: गाढ़े रंग एवं तेज मीठे फल सेहत के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं। रसायन से पकाए गए तरबूज समेत कई अन्य फलों के सेवन से बड़ी संख्या में पेचिश के मरीज बन रहे हैं। गर्मी, उमस और प्रदूषण से एक्यूट गैस्ट्रोएंट्रोटाइटिस का खतरा बढ़ा है।

डाक्टरों ने बताय कि यह सेहत के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय है। उदर रोग विशेषज्ञ के अनुसार गर्मी में पेट की बीमारियों एवं बचाव को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

केमिकल से पकाए गए फल खासकर तरबूज आंतों पर विषाक्त प्रभाव छोड़ता है, जिससे पेचिश बढ़ी है। आने वाले दिनों में केमिकल से पके आम भी नुकसान करेंगे। इससे बचें।

– लू से उल्टी दस्त एवं डिहाइड्रेशन तेजी से फैलता है। यह जानलेवा है, ऐसे में नमक-पानी का घोल लेते रहें।
– गर्मियों में बाहरी खाद्य पदार्थ जल्द खराब होते हैं। इसमें कई खतरनाक जीवाणु पनपने से पेट की बीमारियां बढ़ती हैं।
– शादियों एवं अन्य समारोहों में बासी या संक्रमित भोजन की आशंका सबसे ज्यादा है। इससे बचना चाहिए। बेहतर है कि घर पर भोजन करें।
– घर पर पानी उबालकर एवं छानकर पीएं। यह वाटर फ्यूरीफायर से बेहतर है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =