उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: जनता इंटर कालेज भोपा में वाटर कूलर और ई- लर्निंग सेंटर का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत आज एक वाटर कूलर और ई- लर्निंग सेंटर का लोकार्पण जनता इंटर कॉलेज, भोपा, मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो दीपा खन्ना मंडलाध्यक्ष २०२४-२५ रहे।

मंडलाध्यक्ष रो दीपा खन्ना ने क्लब के कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया कि रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर चीफ असिस्टेंट गवर्नर रो. सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रो आकाश बंसल, रो उमेश कुमार गोयल, रो अनिल जैन (कनाडा), रो निशांक जैन, रो मनोज गुप्ता व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार का सहयोग रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल राकेश कुमार और प्रबंधक देवेंद्र कुमार शिवाच और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

बंदरों से परेशान
छपार। (Muzaffarnagar News)  क्षेत्र के गांव बरला मे आजकल बंदरो की एक नई टोली आई हुई है। जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणो का कहना है कि बंदरो की टोली के कारण बच्चे डरे सहमे रहते हैं।

बंदर कई बुजुर्गो व बच्चो पर हमला बोल चुके हैं। वहीं बंदरो की पुरानी टोली व नई टोली के बंदरो के बीच दिन मे कई-कई बार झपट हो जाती है। जिस कारण लोगो मे ये भय बना रहता है कि कहीं गुस्साये बंदर उन पर रही हमला ना बोल दें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − six =