News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नकदी सहित जुआरियों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पुलिस ने नकदी सहित कई जुआरियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त सावेद पुत्र अब्दुल कादिर, इमरान पुत्र हसमत निवासी गण शेरपुर परवा मोहल्ला थाना को0नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम शेरपुर अभियुक्त सावेज का मकान से मय 12560 रुपये, सट्टा पर्चा, कलम, दफ्ती व मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया ।वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रह्मजीत सिंह द्वारा अभियुक्त नदीम पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मौगल्ला दरबार कस्बा व थाना शाहपुरक जनपद मुजफ्फरनगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 760रुपये नकद, सट्टा पर्चा, गत्ता, पैन बरामद किया गया।

अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त मुन्ना पुत्र महबूब निवासी निकट नूर सितारा मस्जिद ग्राम न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को कब्रिस्तान तिराहा से 20-25 कदम कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्ते पर ग्राम न्याजूपुरा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त श्यामसुन्दर उर्फ बबलू पुत्र मूलचन्द निवासी बरवाला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बरवाला गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वाँछित अभियुक्त बसन्त पुत्र बब्लूपाल नि0ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा मु0नगर को ग्राम सिखरेडा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त इन्तजार पुत्र अब्दुल कलाम निवासी भैंसरहेडी थाना छपार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 विरन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मित्तरसैन पुत्र आसाराम निवासी धौलरी थाना तितावी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त गण आस मौहम्मद पुत्र फैयाज, फैजा पुत्र रहमत निवासी गण ग्राम कम्हेडा थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त सेवाराम पुत्र बनी सिंह निवासी बिरालसी थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा वारण्टी अभियुक्त इसराईल, इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्रगण नूर मौहम्मद निवासीगण ग्राम चितौडी थाना जानसठ को गिरफ्तार किया।

शराब सहित दबोचा
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News)  अवैध शराब सहित शातिरों को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार द्वारा अभियुक्त गण- संदीप पुत्र श्री नरेश पांचाल मो-मारूति गली थाना हरिदाश नगर नजफगढ नई दिल्ली, अक्षय पुत्र कृष्णकुमार मौ0 मारूति गली थाना बाबा हरिदास नगर नजफगढ नई दिल्ली, सुभाष पुत्र सतबीर सिंह निवसी मो0 मारूति गली थाना बाबा हरिदास नगर नजफगढ नयी दिल्ली, लव खुराना पुत्र महेन्द्र खुराना मकान न0 ठ-1 विश्वास पार्क थाना उत्तम नगर बिन्दरपुर, कमल राजपूत पुत्र कुन्तीलाल निवासी 1उन्नाव सदर थाना माखी जिला उन्नाव को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अग्रेजी शराब ब्राण्ड व्हिस्किन क्राफ्ट मय 08 बोतल बीयर ट्यूबर्ग व एक गाडी नैक्सोन नं0 डीएल 10 सीएल 3837 बरामद की गई ।

नशीले पदार्थ सहित दबोचा
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News)  थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 सुदेश कुमार द्वारा अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को मेरठ करनाल हाइवे लिंक रोड जौला से गिरफ्तापर किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक व 01 प्लैटिना मोटरसाइकिल नं0 यूपी 19 जे 3449 बरामद हुई।

क्रांति सेना ने दिया प्लाट कब्जामुक्त कराने की मांग को दिया ज्ञापनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  क्रांति सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर गांव रसूलपुर निवासी महिला मुनेश देवी के प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने व महिला के प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। क्रांति सेना के नेता पीड़ित महिला को साथ लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेध् जहां उन्होंने कहा कि महिला द्वारा उक्त आरोपियों से वर्ष २०१५ में ५११ वर्ग गज का प्लाट खरीदा गया था प्लाट का दाखिल खारिज हो जाने के बावजूद उक्त आरोपी प्लाट पर कब्जा जमाए हुए हैं। जबकि पीड़ित महिला चौकी- थाना, विधायक ,सांसद सहित आला अफसरों की चौखट पर मदद की गुहार लगा चुकी है एसएसपी महोदय ने महिला की पीड़ा को समझते हुए संबंधित थाने को आदेश जारी किया। इस दौरान मुख्य रूप से आनंद प्रकाश गोयल, ( जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना), देवेंद्र चौहान (महानगर अध्यक्ष), लोकेश सैनी (युवा जिलाध्यक्ष) राजन वर्मा, गोपी वर्मा ,सौरव रॉय, कपिल उपाध्याय, करण कुमार आदि मौजूद रहे।

अवैध शस्त्र सहित हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
तितावी। (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। थाना तितावी पुलिस द्वारा नहर पटरी ग्राम छतेला से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना तितावी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त परविंदर उर्फ बिंटा पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम लालू खेड़ी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

पेंशन योजना के लाभार्थियों की जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्याओं को जाना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जनता दर्शन में वृद्धा पेंशन योजना के लाभार्थियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक के द्वारा जनता दर्शन में पेंशन योजना के लाभार्थियों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया।

कार्यवाही की मांगMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सिद्धार्थ नगर पुलिस पर कोड्रा इस्लाम नगर में एक खातून को गोली मारकर हत्या किये जाने के आरोप में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया जिला मुजफ्फरनगर ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला सिद्धार्थनगर में पुलिस द्वारा ग्राम कोंड्रा टोला इस्लामनगर में अब्दुर्रहमान की माँ को गोली मारकर हत्या किये जाने के विरूद्ध सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया जिला मुजफ्फरनगर द्वारा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया कि कोड़ा टोला इस्लामनगर थाना में जिला सिद्धार्थनगर निवासी अब्दुर्रहमान पुत्र अकबर अली के घर दिनांक 14 मई को रात्रि सिद्धार्थनगर की पुलिस टीम ने पहुंचकर तलाशी लेने लगी और उसे पकड़कर ले जाने लगी जिस पर अब्दुर्रहमान की माँ रोशनी ने पुलिस को ले जाने से रोकने की कोशिश की जिस पर पुलिस वालों ने उसे धक्का दे दिया, उसके बाद अब्दुर्रहमान की माँ अब्दुर्रहमान से लिपट गयी और पुलिस वाले उसे घसीटते रहे और आरोप है कि पुलिस वालो ने अब्दुर्रहमान की माँ को गोली मारकर हत्या कर दी। ज्ञापन में यह मांग की गयी है कि पुलिस दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। इस घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करायी जाये तथा पीडित परिवार को ५० लाख रूपये का मुआवजा दिया जाये ?
ज्ञात हो कि सोशन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया ने इस सघन अपराध कड़ा रोष प्रकट करते हुए इसकी घोर निन्दा की है। इस अवसर पर एस०डी०आई० जिलाध्यक्ष शकील सुलेमान ने कहा कि यह घटना इस बात को दर्शाती है कि उ०प्र० में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है तथा पुलिस राज चल रहा है। समाजवादी पार्टी, बसपा, आर०एल०डी०, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टिया उ०प्र० सरकार के खौफ से खामोशी इख्तियार किये गये है। उ०प्र० में विपक्ष नाम की चीज खत्म हो चुकी है। सिद्धार्थनगर पुलिस की सघन अपराध के सम्बन्ध में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया ने एस०डी०पी०आई० मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करके वास्तविकता की जानकारी लेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मौ. कामिल, जिला महासचिव निसार अहमद, मुरसलीम तेवडा, शहजाद, चौ. सैयाद, जुनैद अजहर, मौ. शाकिब आदि मौजूद रहे।

फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमैन्ट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ललित कला विभाग द्वारा महाविद्यालय में ब्तमंजपअम ठनइइसमे श्थ्तमेमत – थ्ंतमूमसस ठसेंज 2022श् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, डा० सचिन गोयल, ललित कला विभागाध्यक्ष डा० अमित कुमार, डा० रवि अग्रवाल, डा० दीपक मलिक, डा० सौरभ जैन, डा० विभूति शर्मा आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्रध्छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के आरम्भ में पंखुरी गर्ग, रिया जलान, माधव शर्मा, सुहेल, खुशी, तनु इशिका, यशिका, अनमोल, आर्यन, मुक्ता, युक्ता, उज्जवल, फरहा, सना, वंशिका, आयुषी मिश्रा आदि छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोरजन प्रस्तुतियाँ की गयी।
बी०एफ०ए० अन्तिम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फेयरवेल अक्षय शर्मा मिस फेयरवेल अनन्या शुक्ला व बुशरा को मिस फेयरवेल चार्मिंग घोषित किया गया। बी०एफ०ए० प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फ्रेशर प्रियांश सिंघल मिस फ्रेशर विंध्या शर्मा और मिस्टर चार्मिंग विकास व कावेरी को मिस चार्मिंग घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में श्रीमति मानसी अरोरा, श्रीमति एकता मित्तल व श्रीमति नीतु गुप्ता रहे।
समापन अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की आज के समय में कन्याओं को पढाना इसलिए जरूरी है ताकि उन्हें अपने अच्छे व बुरे की पहचान हो सके वो समझदार बने गतिशील, रोजगार व व्यवसाय में नितनई ऊँचाई को प्राप्त करे और सबसे ज्यादा अपने परिवार व अपनी आने वाली पीढियों को स्वावलम्बी बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विपाशा गर्ग, अंकिता साहु, ज्योति, अलका रहें। इस अवसर पर डा० मोनिका रूहेला, डा० अनामिका, सपना, सोनम, सोनिया, मोनिका पंवार, पिंकी, निशा, प्राचि, श्रुति जैन, कमर रजा, संकेत जैन, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

स्पेन मे किया नाम रोशनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  फुगाना थाना क्षेत्र के गांव गडमलपुर सांगड़ी निवासी रेस वाकर प्रियंका गोस्वामी ने मेड्रिड में आयोजित १० किमी. रेस वाकिंग प्रतियोगिता में सम्मानजनक समय निकाला। ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी की उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। स्पेन के मेड्रिड शहर में प्रियंका ने टीम के बाकी सदस्यों के साथ सोमवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित रेस वाकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका गोस्वामी तथा भारतीय रेस वाकिंग मिक्स्ड टीम के सदस्य।
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित रेस वाकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका गोस्वामी तथा भारतीय रेस वाकिंग मिक्स्ड टीम के सदस्य।
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में ग्रेन प्रीमियो इंटरनेशनल मेड्रिड मार्चा लालगिया १० किमी. मिक्सड रेस वाकिंग टीम इवेंट का आयोजन सोमवार को हुआ। टीम का हिस्सा रही प्रियंका गोस्वामी ने उक्त इवेंट में हिस्सा लिया एवं सम्मानजनक समय निकाला। टीम के बाकी सदस्यों में संदीप पुनिया ओलंपियन, अमित खत्री, भावना शामिल रहे। रेस वाकिंग में भारत की मिक्सड टीम प्रदर्शन को काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। इस उपलब्धि को इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि शीघ्र ही २०२२ रेस वाकिंग विश्व चौंपियनशिप का आयोजन होना है। स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया यानी साई ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की है। २० किमी. रेस वाकिंग सनसनी प्रियंका गोस्वामी ने गांव गढमलपुर सांगड़ी के प्राथमिक विद्यालय से शुरुआती पढ़ाई की है। उसके बाद कुछ वर्ष करीब के गांव कुरावा में भी प्रियंका पढ़ी। जिसके उपरांत प्रियंका का परिवार मेरठ चला गया था। पिता मदनपाल गोस्वामी परिवहन विभाग में कार्यरत रहे हैं। २० किमी. रेस वाकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड तथा सिल्वर व ब्रांज मेडल जीत चुकी प्रियंका ने गत ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।

 

उर्वरक प्रयोग के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  गन्ना समिति रोहाना कला में समिति के चौकड़ा ग्राम से सदस्य कृषक प्रमोद एवं अन्य कृषकों को वर्तमान में गन्ने की फसल में उर्वरक प्रयोग के बारे में सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा बताया गया। गन्ना समिति रोहाना कला में समिति के चौकड़ा ग्राम से सदस्य कृषक प्रमोद एवं अन्य कृषकों को वर्तमान में गन्ने की फसल में उर्वरक प्रयोग के बारे में सचिव प्रभारी श्री एसपी सिंह रोहाना कला द्वारा बताया गया तथा समिति पर उपलब्ध नैनो यूरिया की महत्ता और प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इन कृषक गण को यह अवगत कराया गया कि नैनो यूरिया का प्रयोग आसान सस्ता और सुरक्षित है।

 

प्राप्त शिकायतों का किया निस्तारणMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त हुई शिकायत का नोडल अधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया निस्तारण। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई रोजाना हो रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी सदस्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। शिकायत चाहे जैसी भी हो, डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०७ शिकायत सुनी गई, जिसमें ०५ शिकायतों में दोनो पक्षो को आपसी समझौते के लिए डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा काफी समय तक कांउन्सिलिंग की गयी, कांउन्सिलिंग के बाद दोनो पक्षो को सोच-विचार करने हेतु अग्रिम तारीख दी गई, एवं ०२ शिकायतों में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी। जिसके उपरान्त शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, डब्ल्यूपीसी की सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहीं।

 

फरियादियों की जिला गन्ना अधिकारी ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिला गन्ना अधिकारी जनता दर्शन में जन समस्याओं का लगातार निस्तारण कर रहे है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह जी के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर डा. आर.डी. द्विवेदी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए ग्राम कुल्हेड़ी, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, रोहानाकला के किसान श्री सदाकत अली, मोहम्मद इस्माईल, यामीन, वाजिद अली, मकसूद, मेहताब अली व आकिब उपस्थित हुए, इन किसानों द्वारा यह अवगत कराया गया कि वे ग्राम कुल्हेड़ी के किसान हैं तथा उनके गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल तितावी को होती है किंतु उनकी जमीन जो ग्राम लड़वा में है वह सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, तितावी के अंतर्गत है, जिसका गन्ना सर्वे का ट्रांसफर समय से ग्राम कुलहेड़ी में नहीं हो पाता है। सम्बंधित किसानों की समस्या के समयब( निस्तारण हेतु ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, तितावी श्री मुलायम यादव और चीनी मिल तितावी के महाप्रबंधक गन्ना को मेरे द्वारा निर्देशित कर दिया गया है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

जिला चिकित्सालय में किया वाटर कूलर भेंट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा के नेतृत्व में गुडविल सोसायटी तथा आचार्य कुल की टीम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर एक उत्तम क्वालिटी का वाटर कूलर जनहित में सप्रेम भेंट किया जिसका शुभारंभ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, जिला चिकित्सालय के सीएमएस राकेश कुमार एवं जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ आभा आत्रे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

 

ट्राफी जीतकर बढाया मानMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  फरीदाबाद में हुई बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के चार युवकों ने नो ट्रॉफी जीतकर किया जनपद का नाम रोशन।
दरअसल हम आपको बता दें कि १५ मई को फरीदाबाद में हुई गुरु क्लासिक के द्वारा बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर के चार युवकों ने नो ट्रॉफी जीती है जिसमें साकेत कॉलोनी स्थित अर्नोल्ड जिम के कोच कन्हैया वर्मा ने वेट केटेगरी में गोल्ड और बॉडी बिल्डिंग क्लासिक में सिल्वर ट्रॉफी जीती वही बॉडीबिल्डिंग बेस्ट कोच अवार्ड भी इन्हीं को दिया गया। परमिंदर सिंह जो कि वहलना की पुलिस चौकी में तैनात है वेट केटेगरी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड ट्रॉफी हासिल की है, प्रशांत ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में तृतीय और पांचवा स्थान प्राप्त किया और डॉ कमल सैनी ने गोल्ड और सिल्वर ट्रॉफी प्राप्त की है। अर्नोल्ड जिम के कोच कन्हैया वर्मा ने आज के युवा को संदेश देते हुए कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य ध्यान रखना चाहिए और सभी को व्यायाम करना चाहिए।

 

आपत्ति जनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने पर दबोचाMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी मोहसिन अंसारी को हिररासत मे लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की।
आज दोपहर के वक्त एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालते ही पुलिस प्रशासन हरकत मे आ गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ भागदौड कर आरोपी शेरपुर चूंगी निवासी उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बताया जाता है कि पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश मे जुट गई है। चर्चा रही कि उक्त आरोपी के शिकायतकर्ता भी अपने अन्य साथियों को ले शहर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान शहर कोतवाली मे गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

 

थाना प्रभारी को दी विदाई
चरथावल।(Muzaffarnagar News)  थानाध्यक्ष पुरकाजी के पद पर ट्रांसफर होने पर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर को स्टाफकर्मियो द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उददेश्य से बीती रात जानसठ कोतवाल व पुरकाजी थानाध्यक्ष के कार्य क्षेत्र मे बदलाव किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा बीती रात थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौ( का पुरकाजी प्रभारी के पद पर स्थानान्तरण होने पर आज थाना प्रागण मे आयोजित विदाई समारोह मे समस्त स्टाफ ने फूल माला पहना कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

लापरवाही पर किया लाइनहाजिर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  लापरवाह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लेकर पूरी तरह से गंभीर हो चुके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भोपा थाना क्षेत्र की शुक्रताल चौकी इंचार्ज को आज लाइन हाजिर होने का फरमान सुना दिया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपा थाना क्षेत्र की शुक्रताल चौकी इंचार्ज योगेश शर्मा को लाइन हाजिर करते हुए उप निरीक्षक को पुलिस लाइन में हाजिर होने का फरमान सुना दिया है। लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की लगातार कार्यवाही से अपने कार्यों के प्रति कोताही एवं लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अब बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है।उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इससे पहले बीते दिन ही कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते जनपद के पुरकाजी एवं जानसठ थाना अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया था।
जनता के साथ गलत व्यवहार एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुरकाजी के थाना अध्यक्ष मुकेश गौतम एवं जानसठ के थानाध्यक्ष बबलू कुमार को लाइन में हाजिर होने का फरमान सुना दिया था। इनके स्थान पर ज्ञानेश्वर बौद्ध को पुरकाजी थाने और विश्वजीत सिंह को जानसठ कोतवाली की कमान सौंपी गई थी।

 

टयूबवैल पर चोरी से ग्रामीण नाराज
ककरौली। (Muzaffarnagar News)  टयूबवैल पर चोरी के मामले से ग्रामीणो मे नाराजगी है। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला के जंगल मे बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने टयूबवैल की मोटर आदि चोरी कर ली। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

साइबर अपराध की जिले के सभी थानों में शिकायत दर्ज होंगी
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News)  अब जनपद के सभी थानों पर भी साइबर कम्पलेन्ट दर्ज की जा सकती है।
जनपद मुजफ्फरनगर में सिंगल विन्डो सिस्टम ष्साइबर हेल्प सेन्टरष् स्थापित किया गया था जिसके अंतर्गत साइबर अपराध सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। साइबर अपराधों के बढते मामलों के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर भी साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है।
साइबर अपराध पीडितों को त्वरित न्याय दिलाने व ठगीध्धोखाधडी से स्थानान्तरित की गयी रकम को वापस दिलाने के लिए जनपद के सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है जिससे दूर गांव के लोगों को शहर न आना पडे तथा उनकी समस्या का निस्तारण थाने स्तर पर ही हो सके। चूंकि ठगीध्धोखाधडी की सूचना जितनी जल्दी पुलिस को मिलेगी, रकम को वापस हासिल करने की संभावना उतनी अधिक रहती है।
इसी क्रम में आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना स्टाफ को साइबर हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया तथा निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले सभी साइबर अपराध पीडितों की कम्पलेन्ट को रजिस्टर में फीड करते हुए अविलंभ जनपद स्तर पर बने साइबर हेल्प सेन्टर को प्रेषित किया जाये साथ ही पीडितों को अपडेट से भी अवगत कराया जाये।

 

रोजगार मेले का हुआ आनलाइन आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी डा० सोनाली सिंह ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइनध्फोनध्विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में निजि कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई० आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच०आर० मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर जॉब शिखर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। रोजगार मेला की आई डी ५४३६ है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई०डी० खोलकर समस्त नौकरिया पर क्लिक कर रोजगार मेला में जनपद मुजफ्फरनगर की विज्ञापित रिक्तियों को देखे इसके पश्चात आवेदन करे पर क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में दिनांक १७.५.२०२२ तक आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

योग जागरूकता रैली निकाली
मोरना।(Muzaffarnagar News)  तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए गए योग जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। नारों के माध्यम से योग करो निरोगी बनो, योग भगाए रोग का संदेश देते हुए ग्रामीणों से योग क्रियाएं करने का आह्वान किया।
श्री शुकदेव आश्रम से रैली की शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई कल्याण देव चौक, अंबेडकर तिराहा, गंगा घाट, हनुमान धाम व गणेश धाम से बस स्टैंड से होती हुई विद्यालय में पहुंची। रैली में छात्र आकाश, देव, शौर्य, वाशु गौड़, नीरज, तुषार, देव शर्मा, विशाल शर्मा, विवेक, आर्यन, रितिक, हर्षित, दीपक, आशु आदि छात्रों ने योग करो, निरोगी बनो का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में योग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, प्रतियोगिता, व्याख्यान, रैली, योग अभ्यास, प्रदर्शन आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जा रहा है। रैली के आयोजन प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र उप्रेती, रवि प्रकाश गुप्ता, शिक्षिका जोनी रानी ने मुख्य भूमिका निभाई।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 15 =