चाड की सेना ने की बड़ी सैन्य कार्रवाई : बोको हराम के एक हजार लड़ाके मारे गए
चाड की सेना ने लेक चाड के द्वीपों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। चाड के सैनिकों की तरफ से किए गए इस ऑपरेशन में बोको हराम के एक हजार लड़ाकों को मार गिराया गया है। इस मामले पर सेना के प्रवक्ता कर्नल अजीम बेरमांडोआ ने बताया कि यह सैनिक ऑपरेशन कुल आठ दिनों तक चला, जहां इस लड़ाई में 52 सैनिकों की मौत हो गई वहीं, 196 अन्य सैनिक घायल हो गए।
“I can assure Chadians, the entire zone that borders with Niger, Nigeria and Cameroon is now under control, not even a single Boko Haram terrorist.
We taught them a lesson they will never forget, those of them alive ”—Idris Debby, Chadian President. pic.twitter.com/t4peWGvAal— tiwtter bird (@micheal52496574) April 6, 2020
इस अभियान के तहत चाड, नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून के बीच एक बड़े क्षेत्र में अपना अड्डा जमा चुके चरमपंथियों का सफाया कर दिया गया है। यह सैनिक कार्रवाई उस हमले का जवाब है जो पिछले महीने चरमपंथियों की तरफ से किया गया था। बता दें कि बोको हराम के चरमपंथियों ने पिछले महीने घातक हमला कर चाड के 92 सैनिकों को मार डाला था।
https://twitter.com/von_Bismack/status/1246571836797865992?s=20
बोको हराम संगठन के चरमपंथियों का यह संघर्ष पिछले एक दशक से चलते आ रहा है। इस खूनी संग्राम में चरमपंथियों ने हजारों लोगों की जान ली है। इस दौरान इन हमलावरों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है।
