फिल्मी चक्कर

कर रहे हैं शादी Aly Goni और Jasmin Bhasin, इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर

Aly Goni और Jasmin Bhasin शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार (Aly Goni-Jasmin Bhasin wedding) हैं. सोशल मीडिया पर दोनों ने फैंस को ये गुड न्यूज दी है. खतरों के खिलाड़ी 9 (Khatron Ke Khiladi 9) से शुरू हुई इस लव स्टोरी को अब दोनों जल्द नए रिश्ते के साथ कुबूल करने वाले हैं.

अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) दोनों सोशल मीडिया  पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों का फैंन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. हाल ही में अली और जैस्मीन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शादी को लेकर खुलासा किया है.

अली गोनी ने पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘फाइनली गाइज बात पक्की हो गई है. मैंने और जैस्मिन ने पेरेंट्स को बता दिया है. हम बहुत खुश हैं. बस इनविटेशन कार्ड बांटने बाकी हैं. लेकिन हम लोगों ने सोचा है कि हम दोनों डिजिटली ही सबको बता दें.’

इस वीडियो में हालांकि उन्होंने शादी का जिक्र नहीं किया है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे है कि वह ‘बात पक्की हो गई है’ शादी को लेकर ही कह रहे हैं.

वहीं, जैस्मीन भसीन ने भी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने पहले अली का वीडियो री शेयर किया और फिर खुद अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं, ‘आप लोगों ने अली की स्टोरी को देख लिया होगा, तो फाइनली मैं और अली ये स्चेप ले रहे हैं. हम बहुत एक्साइटेड हैं और मुझे लगता है कि आप भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड होंगे… तो वेट कीजिए जब हम डेट अनाउंस करते हैं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ~ علی گونی (@alygoni)

 पिंकविला के साथ बातचीत में, जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के साथ अपनी शादी को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने खुलासा किया था कि अगले 4-5 सालों तक उनका ऐसा कोई प्लान नहीं हैं. उन्होंने बताया था कि वह दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं. अब ये दोनों ने बात शादी के लिए की है या फिर कोई प्लान है, इसके लिए फैंस को थोड़ा सा इंतजार करना होगा.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =