उत्तर प्रदेश

Sambhal News: आजम खान और जितेंद्र त्यागी मिलकर बनाएंगे नई पार्टी- मौलाना Kalbe Jawad

Sambhal News:  शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद (Kalbe Jawad) ने नया शिगूफा छोड़ा दिया है. शिया धर्मगुरु ने दावा किया कि आजम खान और जितेंद्र त्यागी मिलकर नई पार्टी बनाएंगे.संभल के कस्बा सिरसी में आयोजित एक शिया मजलिस में शामिल होने पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि आजम खान और जितेंद्र त्यागी एक साथ जेल से छूट कर आए हैं. अब दोनों मिलकर एक नई पार्टी बनाएंगे.

अब रामपुर के लोगों के हवाले से उन्होंने जो शिगूफा छोड़ा है, उसमें कोई सच्चाई है या तंज… ये तो आने वाला समय बताएगा. हालांकि उनके इस बयान को तंज के रूप में देखा जा रहा है. इस दौरान उन्होंने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी का एक नया नाम भी रख दिया. मुसलमान से हिंदू बने जितेंद्र त्यागी को शिया धर्मगुरु ने वसीम त्यागी कहा.

लखनऊ के बाद संभल के कस्बा सिरसी में भारी तादात में शिया रहते हैं. धार्मिक कार्यक्रमों में शिया धर्मगुरु इधर आते हैं. एक धार्मिक मजलिस में मौलाना कल्बे जव्वाद सिरसी पहुंचे हैं. इस दौरान मंहगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘क्या करें पूरी दुनियां में मंहगाई है.’

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 10 =