Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांग्रेसियों ने दिया विभिन्न मामलों पर दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विभिन्न जन समस्याओ को लेकर कांग्रेसियो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे आमजन से जुडी समस्याओं के निराकरण की मांग की।

कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर विभिन्न जन समस्याओ के सम्बन्ध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के आहवान पर जिला कांग्रेस कमैटी द्वारा जनता को खादय वस्तुओ को लेकर भ्रम फैलाने के विरोध मे एक ज्ञापन सौपा।

जिसमे अवगत कराया कि विभिन्न जनपदो मे जिलाधिकारी/जिला पुर्ति अधिकारी राशन कार्ड वापिस करने एवं गरीबों को दिए गए राशन की रिकवरी को लेकर इस प्रकार अच्छे दिनो का वायदा एवं गरीबों का हितैषी बनने का दावा करने वाली योगी सरकार लगातार गरीबां का उपहास एवं अपमान कर उन्हे प्रताडित कर रही है।

31 मार्च 2022 तक जिन छात्रो ने छात्रवृत्ति फार्म भरे थे उन्हे 31 मार्च 2022 तक छात्रवृत्ति नही दे सकते। ए.आर.टी.ओ. आफिस द्वारा लर्निग लाइसैंस दो महीने बाद देने की बात कही गयी थी किन्तु अब आर.टी.ओ. कार्यालय द्वारा कहा जा रहा है कि अलग से 500 रूपये जमा करें तब इसके बाद ही दो महीने के बाद लाईसेंस दिया जायेगा।

इससे जनता के समय और धन का काफी नुकसान हो रहा है। अतः जनहित मे इन सब समस्याओ पर विचार किया जाना चाहिए ताकि जनता को न्याय मिल सके। ज्ञापन सौपने वालो मे नवीन गर्ग, मौ.इकराम सैफी, प्रमोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, नरेश नन्दन बाल्मिकि आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 2 =