उत्तर प्रदेश

Banda News: चाचा ने भतीजी का किया बलात्कार, हालत गंभीर

 Banda News चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. दुष्कर्म के बाद नाबालिग बेसुध हो गई. इसके बाद चाचा लड़की को मरणासन्न हालत में खेत में फेंक कर फरार हो गया.

खेत से निकल रहे राहगीरों ने जब इस घटनाक्रम को देखा तो पूरे मामले की सूचना नाबालिग किशोरी के परिजनों को दी. मौके पहुंचे परिजनों ने नाबालिग किशोरी को आनन-फानन में बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है.

इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है. चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद नाबालिग की हालत बिगड़ गई. लड़की मरणासन्न अवस्था में आ गई.

दुष्कर्म के बाद चाचा भतीजी को खेत में ही छोड़कर भाग गया. खेत के पास से निकल रहे तमाम लोगों ने जब यह घटनाक्रम देखा तो पूरे मामले की सूचना किशोरी के परिजनों को दी. मौके पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में नाबालिग लड़की को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. लगाए गए आरोपों के तहत मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + twelve =