उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur News: BJP महिला नेता ममता तिवारी ने पहले सोशल मीडिया पर किया वीडियो पोस्ट फिर की आत्महत्या

Shahjahanpur News:  भाजपा की महिला नेता ममता तिवारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले महिला नेता ने एक वीडियो बनाकर भी वायरल किया जिसमें उसने पिटाई से आहत होकर जान देने की बात कही है.

भाजपा महिला नेता ममता तिवारी का एक मेडिकल स्टोर संचालक से एक्सपायरी दवा देने पर विवाद हो गया. जिस पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी पिटाई कर दी. इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या करने की बात कही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद सनसनी फैल गई है.

मामला थाना सदर बाजार के कटिया टोला मोहल्ले का है जहां की राष्ट्रीय गौ रक्षा दल भी सदस्य और महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सदस्य ममता तिवारी मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गई थीं. जहां एक्सपायरी दवा को लेकर उनका विवाद हो गया.

आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक रामजी मिश्रा और आशा कार्यकत्री अनीता ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद बेइज्जती के चलते भाजपा नेत्री ममता तिवारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मृतका ने मृत्यु से पूर्व एक वीडियो भी बनाया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि रामजी मिश्रा और अनीता ने उसकी पिटाई की है. इसी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता तिवारी मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज के सामने एक मेडिकल स्टोर पर गई थीं.

जहां एक्सपायर दवा को लेकर उनका विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर मेडिकल स्टोर स्वामी रामजी मिश्रा और आशा कार्यकत्री अनीता ने उसकी पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि इसी के बाद इसे बेइज्जती मानते हुए भाजपा नेत्री ममता तिवारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 18 =