समाचार (Muzaffarnagar News)
दो पक्षों में खूनी संघर्ष चार घायल
खतौली। (Muzaffarnagar News) जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। इस मारपीट मे एक युवक की हालत गम्भीर हो गई। खतौली थाना अंतर्गत ग्राम कैलोरा का बताया जा रहा है जहां दिन निकलते ही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और गोलियां तक चल गई। एकाएक दोनों पक्षों में हुई जबरदस्त भिड़ंत के चलते जहां चीख-पुकार मच गई तो वही स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर झगड़ रहे लोगों को मौके से खदेड़ा तो वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक को गोली लग जाने से उसकी हालत गंभीरता के चलते उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। झगड़े में घायल बुजुर्ग चरण सिंह का कहना है की दूसरे पक्ष के रूपेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र बिजेंद्र, व् उसके साथियों ने हमारे खेतों में आकर जबरदस्त मार पीट करते हुए हमे घायल कर दिया वे लोग जबरन हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे बुजुर्ग ने बताया की आरोपियों ने खुद को गोली मारकर हमे फंसाने का भी प्रयास किया है जबकि जमीन पूर्वजों से ही हमारी व् हमारे पास है अगर उनके पास कोई कागजात हो तो वह प्रशासन के सामने रखें और अपनी जमीन ले ले । वहीं दूसरी तरफ इस झगड़े में गोली लगने से घायल रूपेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र बिजेंद्र का कहना है की आज सवेरे वह अपने मकान पर था दूसरे पक्ष के कंवरपाल पुत्र चरण सिह व् सुखपाल पुत्र चरण सिंह हमारे घर के पास आये और कहा की आज तेरी जमीन पर कब्जा करते है तू बहुत हमारी शिकायत पुलिस को करता फिरता है पुलिस भी हमारा कुछ नही कर सकती। घायल ने बताया की उन्होंने उसके साथ जबरदस्त मारपीट करते हुए झगड़ा कर दिया जब वह उनसे छूटकर भागने लगा तो उन्होंने भागते समय पीछे से उसको गोली मार दी गोली की आवाज और झगड़े की सूचना पर गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा तो वहीं स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की अगर मानें तो थाना खतौली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि सुबह सवेरे गांव कैलोरा में झगड़े की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस बल भेज सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से एक युवक को गंभीर घायलता के चलते मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है अभी तक उनके पास तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही इसमें आगे कार्रवाई की जाएगी।।
जवान शहीद, पूर्व सभासद के घर मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिका परिषद के पूर्व सभासद प्रमोद बालियान उर्फ प्रमोद रेत्ते वाला का पुत्र (स्स्क्च) सशस्त्र सीमा बल जवान अंकित चौधरी असम के कोकराझार में हए हमले में शहीद हो गया। परिवार को जानकारी मिली तो घर में कोहराम छा गया। देर रात असम से अंकित को कई गोलियां लगने की सूचना परिवार के लोगों को मिली थी। जिसके बाद अस्पताल में जवान के देहांत की जानकारी सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि अंकित का देहांत नक्सली हमले में हुआ।नगर पालिका के पूर्व वार्ड सभासद प्रमोद रेत्ता वाले निवासी द. कृष्णापुरी का पुत्र ३० वर्षीय अंकित चौधरी असम के कोकराझार जिले में भारत-भूटान सीमा के समीप सशस्त्र सीमा बल में पोस्टेड था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार देर सायं परिवार के लोगों को जानकारी मिली थी कि एक हमले में अंकित चौधरी को कई गोली लगी हैं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अंकित के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी भी परिवार के लोगों को दी गई। लेकिन देर रात कोकराझार से अंकित के शहीद होने की खबर आई। बड़े भाई मोनू ने बताया कि अंकित एसएसबी में २०१३ में भर्ती हुआ था। कई पोस्टिंग के बाद उसे कोकराझार भेज दिया गया था। बताया कि इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल रही है कि हमला किसने किया।सूत्रों की माने तो भारत-भूटान सीमा के समीप नक्सली हमले में अंकित को गोलियां लगी हैं। हांलाकि किसी भी अधिकारिक सूत्र ने घटना की पुष्टि नहीं की है। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें सिर्फ अंकित के गोलियां लगने की जानकारी दी गई। जिसके बाद उसके देहांत की खबर आई। अंकित का शव शुक्रवार सायं तक दिल्ली और वहां से देर रात पैतृक आवास पर आने की उम्मीद है। अंकित के परिवार में पत्नी तथा ६ एवं डेढ़ वर्षीय दो बेटियां हैं।
बिजली विभाग ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरगनर। (Muzaffarnagar News) ऊर्जा निगम अधिकारियों ने सुबह होने से पहले ही बिजली चोरों के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाया। प्रातः ४ बजे से की गई छापेमारी में २८ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें २० लोग सीधे एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे, जबकि ८ घरों में मीटर से छेड़छाड़ पाई गई।एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर लाइन लास वाले ट्रांसफार्मर वाले क्षेत्रों को छापेमारी के लिए केन्द्रित किया गया। ऐसे क्षेत्रों में छोपेमारी की जा रही है, जहां लाइन लास अधिक है। इसी के मद्देनजर नगर के कई मोहल्लों में सुबह होने से पहले ही छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान २० घरों में एलटी लाइन से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई।८ घरों में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सभी बिजली चोरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अपील की कि इस अभियान में ऊर्जा निगम का सहयोग करें। ताकि सभी को उपभोक्ताओं को भरपूर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके। एक्सईएन ने कहा कि विद्युत चोरो की कारस्तानी का फल विभाग एवं उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
6 हजार रुपये कराये वापसे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार आनलाइन ठगी के शिकार लोगों के रूपये वापस दिलाने का काम किया जा रहा है। आवेदक सुभाष अली पुत्र उमरद्दीन निवासी रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा ६,८००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रम्मी रॉयल एवं ईजबज मर्चेन्ट को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि ६,८००- रूपये में से धनराशि ६,०००- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयास जारी हैं।
सर्वे की जांच की
रोहाना। (Muzaffarnagar News) गन्ना समिति रोहाना के ग्राम कछौली में आईपीएल चीनी में रोहाना कला एवं गन्ना विकास परिषद रोहाना के संयुक्त सर्वे की जांच की गई। गन्ना समिति रोहाना के ग्राम कछौली में आईपीएल चीनी में रोहाना कला एवं गन्ना विकास परिषद रोहाना के संयुक्त सर्वे की जांच की गई जांच के समय गन्ना पर्यवेक्षक श्री अनुज कुमार एवं चीनी मिल सर्वे कर्मी रामवीर सिंह द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा था सर्वे कार्य कृषक विनोद पिता कटार से के खेतों का किया गया था जिसमें सर्वे के समय क्षेत्रफल ०.३१३ आया एवं जांच के समय ०.३३० गन्ने की प्रजाति सीईओ ० २३८ स्थिति पेडी जो जांच में भी पाई गई। कृषक से घोषणा पत्र ई आर पी पर अपलोड करने का सुझाव दिया गया।
बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पचायत खेडा मस्तान व डूगंर विकास खण्ड बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर के ०२ ग्रामों के प्राथमिक विद्यालय में वॉटर सिक्योरिटी प्लान के अनुमोदन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भूगर्भ जल विभाग से नोडल अधिकारी सुश्री नुपुरगुप्ता, आई०ई०सी० एक्सपर्ट पृथ्वीराज सिहं, अटलभूजल योजना मुजफ्फरनगर एवं डी०आई०वी० प्रतिनिधी विशाल तोमर के द्वारा ग्राम वासियों को वाटर सिक्योरटी प्लान के बारे मे बताया गया, एव भूजल संरक्षण हेतु एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, एवं अटल भूजल योजना की जानकारी दी गई जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम वासियों एवं स्वय ंसहायता समूह की महिला एंग्राम के उन्नतिशील किसानों को गिरते भूजल के प्रति जागरूक किया गया।
हाईवों पर चला अभियान, अवैध होर्डिग्स को हटवाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश निर्देशों के बाद जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में संपर्क मार्गो ,चौक चौराहों, हाईवे और नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। तो वही अब इसका असर जनपद मुजफ्फरनगर में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है यहां जिला प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूट चुकी है और जिला प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय पुलिस ,हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों को साथ लेकर नेशनल हाईवे ५८ पर अवैध कब्जे को हटवा रहे हैं तो वही अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण को भी बकायदा बुलडोजर लेकर हटाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने थाना नई मंडी पुलिस एवं हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों को साथ लेकर नेशनल हाईवे ५८ से अवैध अतिक्रमण ,अवैध होर्डिंग्स को हटाने का काम छेड़ दिया है। बता दे स्थानीय प्रशासन को काफी समय से नेशनल हाईवे ५८ पर अवैध कब्जे ,अतिक्रमण आदि की शिकायतें मीडिया सहित जिलेभर की जनता से मिल रही थी जिसके चलते जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आज थाना नई मंडी पुलिस को साथ लेकर नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित पचेंडा बाईपास से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स ,हाईवे पर बने बिना परमिशन के होटलों ढाबो आदि को हटाने का काम शुरू कर दिया है । जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भारी भरकम टीम देख जहां अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है तो वही हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वाले मौके से अपना साजो सामान समेटने में लग गए है। बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के जिलाधिकारी एवं एसएसपी को सख्त आदेश निर्देश दिए थे कि किसी भी संपर्क मार्ग, हाईवे और नेशनल हाईवे आदि पर कहीं भी भारी वाहन एवं ओवरलोड वाहन कतई भी खड़े ना होने पाएं इनके हाईवे, संपर्क मार्गों और नेशनल हाईवे पर खड़े होने से हर समय सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सीएम के सख्त आदेश निर्देश के बाद तमाम वाहनों को हटवाया भी गया है लेकिन अगर बात जनपद मुजफ्फरनगर की कि जाए तो यहां मुजफ्फरनगर में यूं तो भारी वाहनों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बना हुआ है लेकिन बावजूद इसके भारी एवं ओवरलोड वाहन लगातार नेशनल हाईवे पर बेतरतीब और मुख्य सड़कों पर बेढंग तरीके से खड़े हुए दिखाई दे जाएंगे जिनसे हर समय सड़क हादसों का खतरा तो बना ही रहता है वही हाईवे पर जाम लगने का भी कारण बना जाता है ।जनपद मुजफ्फरनगर में इस तरह के भारी वाहन आपको नेशनल हाईवे ५८ पर ही वहलना चौक, संधावली फ्लावर कट और पुलपार, हाईवे पर ही जानसठ फ्लाईओवर से पहले बीबीपुर चौकी के आसपास, तो वही भोपा रोड पर स्थित पचेंडा बाईपास से पूर्व दोनों साइड साफ तौर पर दिखाई दे जाएंगे। जहां हालांकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाड़ी भी २४ घंटे घूमती रहती है तो वहीं यूपी ११२ डायल , स्थानीय पुलिस लगातार गश्त और वाहन चेकिंग की बात करती है लेकिन सीएम के सख्त आदेश निर्देशों का पालन अभी तक इस हाईवे पर होता नहीं दिखाई दिया । जिला प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटी है तो अब नेशनल हाईवे ५८ पर भारी अमले के साथ अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स और कब्जा धारियों पर उनकी नजरें टेढ़ी हुई है अब देखना होगा कि आखिर नेशनल हाईवे ५८ को कब तक भारी वाहनों से जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुक्त करा पाएंगे।
हिस्ट्रीशीटर शातिर गिरफ्तार
तितावी। (Muzaffarnagar News) थाना तितावी पुलिस द्वारा हैदरनगर की पुलिया से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम घनश्याम पुत्र गजे सिंह बंजारा निवासी जलालपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर। गिरफ्तार अभियुक्त घनश्याम थाना तितावी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर लूट, डकैती, अपहरण, हत्या आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब ०१ दर्जन अभियोग दर्ज हैं।
संचारी रोग की रोकथाम को चला अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- बघरा की ग्राम पंचायत-नूनाखेडा, विकास खण्ड-चरथावल की ग्राम पंचायत-बहेडी, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-कूकडा एवं विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-जोहरा, लाडपुर व शाहपुर में विशेष स्वच्छता अभियान के लगातार जारी है।
शातिर चोर गिरोह को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने रूडकी रोड स्थित अमन प्रोविजन स्टोर पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि विगत 26 मई 2022 को रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के सामने अमन प्रोविजन स्टोर से कुछ अज्ञात चोरो ने देर रात्रि में दुकान से नकदी व सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कर भागदौड शुरू की। पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में अमन प्रोविजन स्टोर गुरू राम राय स्कूल के पास रूड़की रोड़ मु०नगर से अज्ञात चोरो द्वारा रात्री मे दुकान से नकदी व सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनारण करते हुए बामनहेडी पुल के पास ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण इमरान पुत्र बाबू मेवाती निवासी मौ० शाहजहाँ कालोनी थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, शौकीन पुत्र नसरूद्दीन अंसारी निवासी किथौड़ा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, शरफराज सैफी पुत्र युसूफ निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ। जिसके कब्जे से ०२ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ नाजायज चाकू, १०,२७० रूपये नकद (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ इको कार (घटना में प्रयुक्त), चोरी किया हुआ सामानः- २३० पैकेट सिगरेट, ०९ बंडल बड़े बिडी, ०२ पैकेट प्रीमियम जर्दा, ०३ बड़े पैकेट तानसेन गुटखा, १८ पैकेट स्वीटी सुपारी, ०४ पैकेट टोजो माउथ फ्रैश, ०६ पैकेट डीबी तंबाकू, ४५ पैकेट केपी तंबाकू, ०५ डिब्बे घी, ०७ लाईटर, ०१ पंखा, छत का, १५२ टोंटी सैनेटरी, ०१ बैटरी एमरोन आदि बरामद किया। अभियुक्तगण द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र मीरापुर, नई मण्डी, सिविल लाईन तथा जनपद मेरठ के थाना क्षेत्र दौराला में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिससे सम्बन्धित माल भी बरामद किया गया है, अभियुक्तगण पूर्व में भी जेल जा चुके हैं, अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिंह,है.का.रोहताश कुमार,है.का.राजीव भारद्वाज, का.तरूण पाल,का.मौ.अलीम, का.सचिन तेवतिया, का.कपिल कुमार,का.धीरज मावी,का.इश्फाक आदि मौजूद रहे।
बसों के फिटनेस का किया परीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आरआई टैक्नीकल अनुराग सिंह एवं टीएसआई बृजकिशोर त्यागी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ देहरादून पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के आवागमन हेतु लगी बसों के फिटनेस का निरीक्षण किया गया। जिसमें १४ बस व बस चालक मौजूद रहे, बसों के नम्बर, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, टूल किट, रिफ्लेक्टर आदि को चेक किया गया। बस चालकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये।
अतिक्रमण को हटवाया
खतौली। (Muzaffarnagar News)तहसील खतौली के ग्राम मोहिद्दीनपुर स्थित खसरा संख्या १८२/१.३५३० हे० तालाब के आंशिक क्षेत्र को अस्थाई अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया गया व ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानसुर एवं उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय के कुशल नेतृत्व में तहसीलदार खतौली के द्वारा तहसील खतौली के ग्राम मोहिद्दीनपुर स्थित खसरा संख्या १८२/१.३५३०हे तालाब के आंशिक क्षेत्र को अस्थाई अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया गया व ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया।
वाटर कूलर का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला कोषागर के निकट वॉटर कूलर का उद्घाटन वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा किया गया। वॉटर कूलर विनोद कुमार गुप्ता एडवोकेट द्वारा अपने पूज्य पिता जी सेवा निर्वत सहायक विकास खंड अधिकारी स्वश श्री जनार्धन दास गुप्ता की पुण्य तिथि पर कचहरी मे आने वाले पेंशनकारियो व आम जनता को भीष्ण गर्मी में जल सेवा के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर वारिद् गुप्ता, वरुण गुप्ता, अंकुश गुप्ता, विवेक गोयल, सचिन गोयल, उपस्थित रहे।
शराब पीकर मारपीट का वीडियो वायरल
खतौली। (Muzaffarnagar News)कस्बा खतौली के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेके के पास का बताया जा रहा है जहां आज देर शाम शराबियों के एक झुंड में आपस में इस कदर जबरदस्त मारपीट हो गई कि पास ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वहां भगदड़ मच गई। मारपीट होता देख किसी ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह मारपीट हो रही थी उस वक्त वहां काफी दुकानदार खड़े तमाशबीन बने रहे। लेकिन किसी ने भी झगड़ रहे इन युवकों को नहीं छुड़ाया और ना ही इस पूरे मामले की स्थानीय पुलिस यूपी ११२ डायल आदि को सूचना देना ही गवारा समझा। स्थानीय दुकानदारों की अगर मानें तो यहां आए दिन इस तरह ही झगड़ा फसाद होता रहता है एक तरफ शराब का ठेका है तो वहीं दूसरी तरफ दिन छिपते ही यहां स्थानीय दुकानदार गुपचुप तरीके से युवकों को शराब पिलाने और उन्हें अपनी दुकानों में बैठाने का काम कर रहे हैं । वही बात अगर स्थानीय पुलिस की करें तो यहां स्थानीय पुलिस की तमाम पैदल गस्त और वाहन चेकिंग की पोल भी इसी बात से खुलती नजर आ रही है कि जहां दिन छिपते ही शराबियों में खुलेआम मारपीट होती रही मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है ।।
पुलिस से मिली समाजसेवी टीम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पडौसी युवक के साथ फरार हुई महिला, बच्चों व लाखों की नकदी के साथ ही जेवरात ले जाने के मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, तो आज पीडित युवक को साथ लेकर समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस से इस संबंध में बात की गई और महिला व बच्चों की बरामदगी की मांग की गई है। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा से मिलने वालों में मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, हिंदू महासभा से सुरेंद्र मित्तल, एंटी करप्शन टीम के विक्की चावला, भरतवीर प्रधान, मनीष चौधरी गोलू, नवीन कश्यप, झांसी रानी व्यापार मंडल से नदीम अंसारी और दर्जनों कश्यप समाज की महिलाएं पुरुष व शामिल रहे। जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया है कि कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी सोनू पुत्र जीतू की पत्नी विगत दिनों पडौसी युवक शुभम के साथ बाजार जाने के बहाने फरार हो गयी। पडौसी युवक के साथ गई महिला अपने साथ बच्चे व लाखों की नकदी व जेवरात भी ले गई है, इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके बाद आज पीडित युवक सोनू समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ शहर कोतवाली पहुँचा और पुलिस को अपनी पीडा सुनाई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र मित्तल, नवीन कश्यप, सुमित कुमार कश्यप, नीटू, बालेश्वर, प्रदीप कश्यप, कृष्ण कश्यप, सुनील कश्यप, अनिल कश्यप, घनश्याम कश्यप, विशांत कश्यप, लक्ष्य कश्यप आदि मौजूद रहे।
जैन इंटर कालेज में समर कैम्प में सद आचरण के गुर सिखाये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मिनाक्षी चौक स्थित जैन इण्टर कॉलेज मे आज समर कैम्प में सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन मे सद आचरण से सम्बन्धित गुर सीखे। आज समर कैम्प मे समस्त छात्र-छात्राओ द्वारा बाल सभा का आयोजन किया गया था। जिसका मुख्य विषय सद आचरण व नैतिक शिक्षा रखा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने बच्चों को सद आचरण के टिप्स देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन का पहला कर्तव्य आगामी सामाजिक जीवन के लक्ष्यो को निर्धारित करते हुए ज्ञान तथा उददेश्य पूर्ण शिक्षा प्राप्त करना है। उन्होने कहा कि बच्चों को विशेषतः विद्यार्थी जीवन मे बहुत संयमित जीवन जीते हुए अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इससे पूर्व श्री सुनील जैन,हिन्दी भाषा अध्यापक ने सभी छात्रो को नैतिक गुणो के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होने जीवन मे विकसित होने वाले आध्यात्मिक,सामाजिक व नैतिक गुणो के बारे मे बताया। प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि सद आचरण का व्यवहार करने से छात्रो की आयु, विद्या और बल मे वृद्धि होती है। इस अवसर पर अजय अग्रवाल ने बच्चों मे सामान्य ज्ञान बढाने की प्रवत्ति पर जोर देते कहा कि कक्षा 6 क छात्र निकुंज व कक्षा 9 की छात्राए लीजा व शाहनुमा ने सुन्दर देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रवक्ता डा.वशिष्ठ भारद्वाज ने जीवन मे शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि शिक्षा ही ऐसा धन है। जिसे ना तो चोर चुरा सकता है, और ना ही कोई छीन सकता है। तथा ना ही विद्या से किसी प्रकार का भार हमारे शरीर पर पडता है। विज्ञान विषय के अध्यापक विजय शर्मा छात्रों के चरित्र विकास पर प्रकाश डाला। आज की गतिविधि के सफल बनाने मे प्रवीण कुमार जैन,कॉमर्स, राजेश कुमार शर्मा, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने योगदान दिया। प्रातः समर कैम्प मे सभी छात्रो ने सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन मे योगाभ्यास किया।


