जिलाधिकारी ने राशन की दुकान का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने राशन की दुकान का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। कोविड 19 के कारण नागरिको की सुविधा के मददेनजर सरकारी राशन की दुकानो पर 15 अप्रैल 2020 से राशन कार्ड धारक को प्रति कार्ड पर 5 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जा रहा है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे.ने राशन वितरण की सत्यता को परखने के लिए दोपहर के मेरठ रोड स्थित नुमाईश कैम्प स्थित सरकारी राशन की दुकान का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राशन वितरण मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सभी कार्ड धारको को सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराते हुए राशन सामग्री वितरित की जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एडीएम प्रशासन अमित सिह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डीएसओ व एसडीएम सदर, एआरओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
