Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति शिवसेना ने भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये

मुजफ्फरनगर। क्रांति शिवसेना ने लॉक डाउन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे अनेक कालोनियो मे जरूरतमंद लोगो को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये।

क्रांति शिवसेना के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा के दिशा-निर्देश पर दर्जनो पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रतिदिन करीब 700 भोजन के पैकेट जरूरतमंदो को वितरित कर रहे हैं।

क्रांति शिवसेना के उपाध्यक्ष डा.योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा लॉक डाउन के दौरान की जा रही जनसेवा बहुत सराहनीय है। सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर इस पुनीत कार्य मे लगे हैं।

क्रांति शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने आज नगर के जनकपुरी, इन्द्रा कालोनी, रामपुरी,आवास विकास की कांशीराम कालोनी सहित अनेक स्थानो पर भोजन के पैकेट वितरित किए।

इस अवसर पर मनोज सैनी,राजेश कश्यप, वरिष्ठ नेत्री कां्रतिकारी शालू सैनी,वैभव यादव, राहुल शर्मा, उज्जवल पंडित, ललित रूहेला, सुरेश धीमान,हेमन्त शर्मा, शिवम शर्मा, बाबूराम, प्रदीप जैन,बसन्त कश्यप,राममेहर कश्यप आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =