उत्तर प्रदेश

Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक के सिर में लग गई गोली

Hathras News: कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में संदिग्ध परिस्थिति में युवक के सिर में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज जब परिजनों के कानों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए और वह दीपक के कमरे की ओर भागे।

दीपक को लहूलुहान देख परिजनों की हवाइयां उड़ गईं। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसके साथ गांव के काफी लोग और आ गए। जिला अस्पताल में काफी भीड़ लग गई। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बता पा रही है। इस मामले की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने गोली लगने और चलने के बारे में ग्रामीणों से भी पूछताछ की।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, सासनी क्षेत्र के गांव बरसै निवासी तेजपाल के 25 वर्षीय पुत्र दीपक को सोमवार की देर रात को सिर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। जब परिजनों तक गोली की आवाज पहुंची तो वह दीपक के कमरे में गए, जहां पर उनके पैरों तले जमीन घिसक गई।

घटना की जानकारी पाते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। लहूलुहान हालत में युवक को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + twelve =